फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अपराधियों पर अब प्रहार करेगी असॉल्ट राइफल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अब यूपी पुलिस के जवानों के हाथों में असॉल्ट राइफल दिखेगी। कमिश्नरी से इसकी शुरुआत होने के बाद अब यह प्रयोग यूपी पुलिस के जवान करते हुए देखे जाएंगे। विषम परिस्थितियों में इस असॉल्ट राइफल का इस्तेमाल होगा। असॉल्ट राइफल पहले स्वाॅट टीम को दी जाएगी।अपराधियों खासतौर से आतंकियों से निपटने के लिए यूपी पुुलिस अपने आपको अत्याधुनिक तरीके से सुसज्जित करने में लगी है। अत्याधुनिक हथियारों के साथ ही अन्य आधुनिक उपकरणों से पुलिस को लैस किया जा रहा है,ताकि समय पड़ने पर वह अपराधियों के हौंसले को पस्त कर सकें। अब यूपी पुलिस सेना में सैनिकों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली असॉल्ट राइफल को भी लाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

असॉल्ट राइफल से लंबी दूरी तक सटीक निशाना लगाया जा सकेगा। इसके साथ ही मल्टी टियर गैस ग्रेनेड लाॅन्चर भी दिया जाएगा। कानपुर में इसकी लाचिंग हो चुकी है। अब इसे यूपी के अन्य जिलों में लागू किया जा रहा है। यूपी पुलिस के जवानों खासतौर से स्वॉट, एसटीएफ के जवानों को प्राथमिकता के आधार पर असॉल्ट राइफल दी जाएगी। इसके लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिलों के पुलिस प्रमुखों को आदेश जारी किया गया है। साथ ही इसके लिए असॉल्ट राइफल की आवश्यकता के बारे में भी पूछा गया है।


पहले दिया जाएगा इसे चलाने का प्रशिक्षण
रामपुर। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिन पुलिस कर्मियों को असॉल्ट राइफल दी जाएगी। उनको चिह्नित करते हुए प्रशिक्षण दिय जाएगा। यह प्रशिक्षण एटीएस के जवान देंगे। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद भी आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

-
स्वदेशी तकनीकी पर आधारित है असॉल्ट राइफल
अधिकारियों के मुताबिक असॉल्ट राइफल पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर निर्भर है। ज्यादातर इसका इस्तेमाल सेना के जवानों आतंकियों से मुकाबले के दौरान किया जाता है।

-
एक साथ छोड़े जाते हैं कई गोले
मल्टी टियर गैस ग्रेनेड लाॅन्चर की तकनीक रिवाल्वर की तरह है। इसका सिलिंडर घूमता है और आंसू गैस के गोले आगे आकर छूटते हैं। अभी टियर गैस के गोल फायर करने में हर बार नया शेल लगाना पड़ता है
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें