फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दावत खाने के दौरान विवाद में मारपीट, पांच पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। जमालपुर गांव में दावत खाने के दौरान विवाद बढ़ जाने पर हुई मारपीट की घटना में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संभल जिले के थाना बनियाठेर अंतर्गत अकबरपुर जारई निवासी जय सिंह की ओर से रविवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया है कि बीते 22 जुलाई की शाम को उसके चचेरे भतीजे की ससुराल जमालपुर गांव में दावत के दौरान हरोरा गांव निवासी विशाल ने उसके बेटे विनीत के कपड़ों पर कुल्ला कर दिया।
विज्ञापन

विनीत ने जब विरोध किया तब विशाल के बुलावे पर उसके साथी पिंटू, संजू, मनी सिंह और आकाश भी मौके पर आ गए। जय सिंह का आरोप है कि पांचों युवकों ने उसके बेटे को पीटकर घायल कर दिया। जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाल उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित ग्रामीण की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें