मुरादाबाद। साइबर ठग ने सपा नेता की फेसबुक आईडी हैक कर मैसेंजर से मैसेज भेजकर उनके रिश्तेदार, दोस्त और परिचितों से रकम की मांग की गई है। सपा नेता के एक दोस्त ने तो झांसे में आकर पंद्रह हजार रुपये भी ट्रांसफर कर दिए। सपा नेता ने इस मामले में आन लाइन शिकायत दर्ज कराई है।
सपा नेता मुदस्सिर खान मूढापांडे थानाक्षेत्र के गांव रामपुर भीला में रहते हैं। उन्होंने पुलिस से आनलाइन शिकायत की है। उन्होंने बताया कि साइबर ठग ने उनकी फेसबुक आईडी हैक कर ली है। साइबर ठग ने मैसेंजर से मैसेज भेजकर लोगों से रुपयों की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनके एक दोस्त ने झांसे में आकर आरोपी के बताए गए गूगल पे एप के जरिये पंद्रह हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं। मुदस्सिर ने बताया कि जब उनके पास एक दोस्त की कॉल आई तो पता चला कि फेसबुक आईडी हैक कर ली गई है।