फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली से शादी को की पत्नी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र के खैया खादर गांव में महिला जेहरा की हत्या उसके ही पति ने की थी। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर हत्याकांड का चौबीस घंटे में ही खुलासा कर दिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि वह अपनी साली से इकतरफा प्यार करता था। वह उससे शादी करना चाहता था। इसलिए उसने पत्नी को रास्ता से हटा दिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

भोजपुर थाना प्रभारी नीरज शर्मा ने बताया कि खैया खादर गांव निवासी शफीक ने अपनी बेटी जेहरा की शादी चार साल पहले डिलारी थानाक्षेत्र के काजीपुरा निवासी रिजवान के साथ की थी। रिजवान राजमित्री है। जिससे जेहरा ने एक बेटी और एक बेटे को जन्म दिया है। पंद्रह दिन पहले जेहरा अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके आई थी। रविवार रात जेहरा दोनों बच्चों को साथ लेकर आंगन में चारपाई पर सो रही थी। देर रात में साढ़े बारह बजे जेहरा के बच्चे रोने लगे तो जेहरा की बहनें जाग गई। उन्होंने देखा तो जेहरा चारपाई पर नहीं थी। परिवार के अन्य परिजन भी जाग गए थे। इसके बाद जेहरा की लाश कमरे में पड़ी मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने शक के घेरे में आए पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने पहले तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। एसओ ने बताया कि आरोपी रिजवान ने पूछताछ में कबूला है कि वह अपनी साली से इकरफा प्यार करता है। वह उससे शादी करना चाहता था। इस लिए उसने पत्नी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह अपने घर काजीपुरा चला गया था। उसका इरादा था कि पत्नी के मरने के बाद उसका ससुर अपनी दूसरी बेटी का निकाह मेरे साथ कर देगा। मंगलवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस और परिवार को गुमराह करने के लिए खींचे थे झुमके
मुरादाबाद। शादी के बाद से ही वह अपनी पत्नी को तंग रखने लगा था। इस बात को लेकर कई बार दोनों परिवार के बीच झगड़ा भी हुआ था। लेकिन एक माह पहले आरोपी ने पत्नी की हत्या की योजना बना ली थी। इसके बाद वह पत्नी को उसके मायके खैया खादर छोड़ गया था। इसके बाद वह खुद भी पत्नी के मायके आ गया था और ससुर के खेत में धान की रोपाई भी कराई थी। ताकी ससुर वाले उसे ठीक समझने लगे। इसके बाद वह पत्नी के जेवर लेकर चला गया था। रविवार रात दस बजे उसने पत्नी को फोन किया और कहा वह उससे मिलने आ रहा है। आरोपी चुपके से घर आ गया और पत्नी को कमरे में ले गया। यहां आरोपी ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने पत्नी के झुमके इस लिए खींच लिए थे। ताकी कोई समझे कि घर में बदमाश घुसे और जेहरा की हत्या करने के बाद झुमके लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें