फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती में दगा: आसिफ ने युवती को अमन बनकर प्रेमजाल में फंसाया, पोल खुली तो दुष्कर्म की वीडियो से किया ब्लैकमेल

Fri, 18 Oct 2024 07:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

फेसबुक पर खुद को अमन कुमार बताकर आसिफ ने एक युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। पोल खुलने बाद वह दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। एसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
एसपी ने दिए जांच के आदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेसबुक पर खुद को अमन कुमार बताकर आसिफ नाम के युवक ने मुरादाबाद की युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। शिकायत करने पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। युवती ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


मुरादाबाद जिले के कटघर थाना क्षेत्र निवासी कारोबारी की बेटी की दोस्ती दो माह पहले फेसबुक पर अमन कुमार नाम के युवक से हुई थी। युवक ने खुद को डिडौली कोतवाली क्षेत्र के श्योनाली गांव निवासी बताया था। अमन ने कारोबारी की बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। कुछ दिन बाद दोनों में मिलना जुलना शुरू हो गया।

युवती का आरोप है कि 20 अगस्त की रात 8:30 बजे अमन उसे पूरनपुर रोड पर ले गया। तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। युवती ने आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा।
विज्ञापन


पुलिस में शिकायत करने पर फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोपी ने युवती का मोबाइल छीन लिया और उसका सिम कार्ड तोड़कर फोन अपने साथ ले गया। पीड़िता ने हकीकत पता किया तो अमन कुमार आसिफ निकला। ये सुनकर युवती का होश उड़ गए।

अब आरोपी युवती को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंची और शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें