फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक कटारिया के जरिए गुर्जरों को साधने की कोशिश

Wed, 13 Jul 2016 01:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
अशोक कटार‌िया
विज्ञापन
पश्चिमी यूपी में गुर्जर वोट बैंक को साधने के लिए भाजपा ने संघ की नर्सरी का प्रोडक्ट माने जाने वाले फायर ब्रांड नेता अशोक कटारिया को प्रदेश महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद से नवाजा है। पिछले 18 सालों से भाजपा से जुड़े अशोक कटारिया फिलहाल प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। 
विज्ञापन


मुरादाबाद, बरेली और मेरठ में छात्र राजनीति से सियासी सफर शुरू करने वाले अशोक कटारिया की गिनती पश्चिमी यूपी के तेज तर्रार भाजपा नेताओं में होती है। संघ से जुड़ा रहने की वजह से उन्हें वैचारिक रूप से भी मजबूत माना जाता है। पश्चिमी यूपी में गुर्जर वोटरों की अच्छी खासी तादाद है, लिहाजा एक गुर्जर नेता को प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की ‘कैबिनेट’ में महामंत्री की जिम्मेदारी देकर भाजपा ने ट्रंप कार्ड चला है।

पश्चिम के जिलों से वह अकेले नेता हैं जिन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में छात्र राजनीति में सक्रिय रहने की वजह से युवाओं में भी उनकी ठीक पकड़ मानी जाती है। अशोक कटारिया भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उधर, चंदौसी की मंजू दिलेर को प्रदेश मंत्री बनाकर केश प्रसाद मौर्य की टीम में महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें