फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में जम्मू की दिशा के रिजर्वेशन हो रहे कैंसिल 

Wed, 13 Jul 2016 01:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा को लेकर चल रहे उपद्रव के बाद से तीर्थ यात्रियों में दहशत है। जो लोग यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर चुके थे अब वे अपना प्लान कैंसिल कर चुके हैं। जिसके चलते रेलवे में हो रहे रिजर्वेशन भी कैंसिल कराए जा रहे हैं। मुरादाबाद में जम्मू की ओर जाने वाले करीब सौ यात्रियों ने रिजर्वेशन कैंसल कराए हैं। 
विज्ञापन


 मुरादाबाद से हर साल अमरनाथ यात्रा पर बड़ी संख्या में लोग जाते हैं। इनके जत्थे भी अलग अलग साधनों से जम्मू कश्मीर पहुंचते हैं। ट्रेन से जाने वालों की संख्या भी खासी होती है। जम्मू की ओर जाने वाली गाड़ियों में मुरादाबाद से ही करीब दो सौ रिजर्वेशन थे। इसमें 90 कैंसिल कराए जा चुके हैं। अभी भी तेजी से रिजर्वेशन कैंसिल कराए जा रहे हैं।

इस संबंध में सीआरएस सभाजीत ने बताया कि कैंसिलेशन हुए हैं। यहां केवल मुरादाबाद से होने वाले रिजर्वेशन की ही जानकारी है। हालांकि साइबर कैफे और आईआरसीटीसी की वेबसाइट से आरक्षण कराने वाले लोगों की संख्या कहीं अधिक है। सेंट्रलाइज्ड सिस्टम होने के कारण उनकी जानकारी मुरादाबाद से नहीं हो पाती। 
विज्ञापन


हवाई यात्रा भी हुई कैंसिल - मुरादाबाद से जाने वालों में हवाई यात्रा से जाने वाले भी कम नहीं है। प्रेम टेवल्स एंड टूअर्स के निदेशक गौरव गुप्ता ने बताया कि उनके यहां से 81 हवाई टिकट कैंसिल कराए। अब यात्रा फिर दोबारा शुरू होने पर रिजर्वेशन फिर से कराना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें