फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: गरीबी को पछाड़ आशीष ने बनाई भारतीय टीम में जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। संघर्षों की धूप में तपकर सफलता की ऊंचाई छूने वाले खिलाड़ियों की कहानियां हमेशा प्रेरणादायक होती हैं। शहर के आशीष सिंह भी ऐसे ही सितारे हैं, जिन्होंने कम उम्र, सीमित संसाधन और पारिवारिक कठिनाइयों को पीछे छोड़ते हुए भारतीय ताइक्वांडो टीम में जगह बना ली है। अब वह मलेशिया में आयोजित होने जा रही छठी कैडेट एशियन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

पूनम विहार के रहने वाले नेम सिंह मध्यम वर्ग से आते हैं। आशीष उन्हीं के सबसे छोटे बेटे हैं और जीके पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। उनकी ताइक्वांडो में रुचि वर्ष 2021 में स्कूल में आयोजित एक प्रशिक्षण शिविर से शुरू हुई। उसी दिन से उन्होंने ठान लिया कि इस खेल में उन्हें कुछ बड़ा करना है। शुरुआती ट्रेनिंग के बाद उन्होंने रामगंगा विहार स्थित एक निजी ताइक्वांडो एकेडमी में कोच शाहवेज अली के मार्गदर्शन में अभ्यास शुरू कर दिया।
परिवार की आर्थिक हालत बहुत अच्छी नहीं थी, लेकिन आशीष ने कभी हार नहीं मानी। आशीष ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की तमाम प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर शहर का मान बढ़ाया। 2022 में लखनऊ, कानपुर और मिर्जापुर में हुए राज्य स्तरीय टूर्नामेंटों में लगातार स्वर्ण पदक जीतने के बाद वह राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे। 2024 में पंचकुला में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता और फिर मध्य प्रदेश में हुई प्रतियोगिता में भी उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

इन उपलब्धियों के दम पर उनका चयन दुबई में होने वाली ओपन इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ था। अब एक बार फिर आशीष सिंह ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में चल रहे इंडिया कैंप में अंतिम चयन प्रक्रिया को पार करते हुए भारतीय ताइक्वांडो टीम में अपनी जगह बना ली है। वह 23 से 29 जुलाई तक मलेशिया के कुचिंग शहर में होने वाली छठवीं कैडेट एशियन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भारत की ओर से हिस्सा लेंगे।
इस उपलब्धि पर जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव शाहवेज अली ने कहा कि आशीष उनके सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक हैं। बहुत ही कम समय में आशीष ने जो मुकाम हासिल किया है, वह बड़े खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा है। आशीष सात जुलाई से इंडिया कैंप में ट्रेनिंग कर रहे थे। इस कैंप में देशभर से चयनित खिलाड़ी शामिल हुए थे। अब वह 21 जुलाई को भारतीय ताइक्वांडो टीम के साथ मलेशिया के लिए रवाना होंगे। आशीष को कोच केशव थापा, सुमित शर्मा, शोभित भारद्वाज, अरविंद सिंह, संदीप कुमार और अर्जुन थापा ने बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें