फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आशा वर्करों ने राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग उठाई, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आशा वर्करों ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर राज्य कर्मचारी का दर्जा देने और 26 हजार रुपये मासिक मानदेय निर्धारित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

संगठन की जिलाध्यक्ष अनीता ने बताया कि वर्तमान में आशा वर्करों को केवल 2200 रुपये मानदेय मिलता है, जो परिवार का पालन-पोषण करने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अलग-अलग मदों में मिलने वाली राशि के बजाय उन्हें एक निश्चित और सम्मानजनक मानदेय दिया जाए। बताया कि जिले में करीब 450 आशा वर्कर हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने में कीर्ति, ज्योति, इंदु, प्रवीण, किरण, राफिया, सीमा, मीरा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें