फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जिले की दस सड़कों को निर्माण के लिए मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शासन ने जिले की दस सड़कों को निर्माण और मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग को धन की मंजूरी दे दी है। मार्गों के निर्माण के लिए विभाग को 50 प्रतिशत धन भी अवमुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश के वित्त नियंत्रक ने पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता को जिले की दस सड़कों और नालों के निर्माण की मंजूरी के साथ धन भी एक साथ दिया है। इस मामले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से जर्जर सड़कों के प्रस्ताव पहले ही पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने लिया था। इसी आधार पर शासन ने सड़कों की मरम्मत कराने का निर्णय लिया है। जिले के अधिकारियों को इस आशय की जानकारी दी गई है। शासन ने शीघ्र ही सड़कों के निर्माण के लिए आदेश दिए हैं। इसमें अधिकतर सड़कें ठाकुरद्वारा क्षेत्र की बताई जा रही हैं। इसके पहले कुंदरकी सहित अन्य 40 सड़कों के निर्माण की मंजूरी मिली थी।
विज्ञापन

00
इन सड़कों के लिए मिली राशि
सड़कों के नाम स्वीकृत धन
सप्तीखेड़ा से उदमावाला की तालाब की रिटेनिंग वाल का निर्माण 24.37 लाख
ठाकुरद्वारा रतूपुर मार्ग से लालावाला मार्ग की मरम्मत के लिए 14.44 लाख
केआरएसजे मार्ग से टांडा आलम मार्ग की मरम्मत 32.42 लाख
टिहरी मुरादाबाद एवं भरतावाला मार्ग की मरम्मत 32.70 लाख
केआरएसजे मार्ग से उदरवाला संपर्क मार्ग की मरम्मत 34.64 लाख
मदारपुर से बुध नगर मार्ग की मरम्मत 20.90 लाख
टांडा आलम से देवीपुरा मार्ग की मरम्मत 11.57 लाख
भूड़ से सहसपुरी सिंहवाला मार्ग की मरम्मत 27.67 लाख
लौंगी कल्याणपुर से गझेड़ा मार्ग की मरम्मत 27.78 लाख
दोराहा डिलारी करनपुर सुरजननगर जसपुर मार्ग पर ग्राम तगाला और मानपुर साबित की आबादी भाग में नाला निर्माण का कार्य 22.35 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें