कुंदरकी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ कुलदीप सिंह ने बुधवार की दोपहर में कुंदरकी सीएचसी का औचक निरीक्षण किया तो दो महिला डॉक्टर गैर हाजिर मिली है जिनकी अनुपस्थिति दर्ज की गई। वहीं उपस्थिति रजिरूटर में दो स्वास्थ्य कर्मियों की भी हाजिरी नहीं लगी थी जिनको चिकित्सा अधीक्षक डॉ सौरभ बरतरिया ने छुट्टी पर होना बताया गया। सीएमओ ने ओपीडी का भी जायजा लिया तो सफाई व्यवस्था मानक के अनुरूप में नहीं मिली। सीएमओ ने सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी है। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ संजीव बेलवाल भी मौजूद रहे। वहीं डिप्टी सीएमओ डॉ प्रवीन श्रीवास्तव ने भी सीएचसी पर स्थापित ऑक्सीजन प्लांट को चालू कराकरउसके सक्रियता की जांच की। साथ ही ग्र्रामीण इलाके में जाकर नियमित टीकाकरण का जायजा भी लिया। इस दौरान डिप्टी सीएमओ ने टीकाकरण को लक्ष्यापूर्ति पर जोर दिया।