फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी के सूंढ़ में कमल हैं मायावती: संजय सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह ने कहा कि बसपा सुप्रीमों हाथी की सूंड़ में कमल का फूल हैं। इसलिए उनका यह कहना कि उनकी पार्टी भाजपा को सत्ता में आने से रोक सकती है गलत है। उत्तर प्रदेश में कुछ समय पहले हुए विधानसभा चुनाव में बसपा ने अपना वोट भाजपा के पक्ष में शिफ्ट करने का काम किया है। यह बात आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन

संजय सिंह निकाय चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में मुरादाबाद पहुंचे थे। सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भाजपा देश में नफरत की राजनीति कर रही है। रामनवमी और हनुमान जयंती के नाम पर छोटे-छोटे बच्चों के हाथों में तलवार दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत विविधता में एकता वाला देश है। जो लोग मस्जिद से पत्थर चलाने वाले भी गलत हैं और रामनवमी के जुलूस के नाम पर नफरत फैलाने का काम करने वाले भी गलत है। देश में बुलडोजर राजनीति चल रही है। दो साल में कोरोना ने लोगों की जिंदगी पर वैसे ही बुलडोजर चला दिया है। यूपी में सरकार गरीबों की बस्ती में बुलडोजर चला रही है। उन्होंने कहा कि अगर बुलडोजर चलाना है तो भाजपा के नेताओं व अफसरों, पूंजीपतियों के अवैध कब्जों पर चलाया जाए। बीजेपी हेड क्वार्टर और अमित शाह के घर पर बुलडोजर चलाना चाहिए क्योंकि वह नफरत और दंगा भड़काने का काम काम कर रहे हैं। यह बुलडोजर तानाशाही का प्रतीक है, भाजपा के अहंकार का प्रतीक है। योगी को बुलडोजर की राजनीति से बचने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों का ध्यान महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से हटाने के लिए नफरत फैलाने का काम कर रही है।
संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतरेगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। निकाय, वार्ड, बूथ और मोहल्ला स्तर पर कमेटी गठन का काम शुरू कर दिया गया है। पार्टी दिल्ली मॉडल पर जनता के बीच जाएगी। जनता से आह्वान करेगी कि एक मौका मोदी को और एक मौका योगी को दिया अब निकाय चुनाव में एक मौका आम आदमी पार्टी को देकर देखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें