फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuj Chaudhary Murder: बीस हजार का इनामी ब्लॉक प्रमुख का पति प्रभाकर गिरफ्तार, हत्याकांड की साजिश में था शामिल

Sat, 04 Nov 2023 01:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

भाजपा नेता अनुज चौधरी की नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा सोयायटी में दस अगस्त को गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह मूल रूप से संभल जनपद के ऐचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के अलिया नेकपुर के रहने वाले थे। पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी और 20 हजार के इनामी प्रभाकर चौधरी को मझोला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
अनुज चौधरी हत्याकांड का मुख्य आरोपी प्रभाकर चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता अनुज की हत्या की साजिश रचने में शामिल रहे असमोली ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख संतोष देवी के पति प्रभाकर चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 20 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी ने कबूला है कि अनुज चौधरी से ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर रंजिश दी। जिसकी हत्या की सुपारी 30 लाख रुपये में तय हुई थी और शूटरों को छह हजार रुपये एडवांस दिए थे। अब तक इस मामले में आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन


संभल जनपद के ऐचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के अलिया नेकपुर निवासी भाजपा नेता अनुज चौधरी नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा सोयायटी में रहते थे। 10 अगस्त को भाजपा नेता अनुज चौधरी की सोसायटी के अंदर टहलते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में असमोली की ब्लाॅक प्रमुख संतोष देवी के बेटे अनिकेत, उसके दोस्त रेलवे क्लर्क नीरज पाल को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था। पुलिस ने दावा किया था कि भाजपा नेता की हत्या कराने के लिए 30 लाख रुपये में शूटरों को सुपारी दी थी।


पुलिस ने एनकाउंटर के बाद शूटर सूर्यकांत शर्मा उर्फ शानू, सुशील शर्मा उर्फ गोलू निवासी ब्रह्मपुरी जयंतीपुर थाना मझोला और आकाश कश्यप उर्फ कटवा निवासी भदौड़ा थाना कटघर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद पुष्पेद्र को भी गिरफ्तार कर लिया था। दो दिन पहले पुलिस ने सिविल लाइंस के प्रकाश इन्क्लेब निवासी कमलवीर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।


पुलिस ने दावा किया था कि कमलवीर भी अनुज चौधरी हत्याकांड की साजिश रचने में शामिल था। घटना के बाद से फरार चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी प्रभाकर चौधरी को पुलिस ने शुक्रवार दोपहर मझोला क्षेत्र में हर्बल पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया।

परेशान होकर दी थी 30 लाख रुपये की सुपारी

संभल जनपद के हाजीबेड़ा निवासी प्रभाकर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 2021 में मेरी पत्नी निर्दलीय ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ी थी। अनुज चौधरी भाजपा से प्रत्याशी था। उसे लग रहा था कि वह भाजपा से प्रत्याशी है। वह चुनाव जीत जाएगा, लेकिन अनुज 14 वोटों से मेरी पत्नी से चुनाव हार गया था। तब से अनुज हमारे परिवार से रंजिश रखने लगा था। एक साल बाद ही 2022 अनुज चौधरी अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए आवाज उठाने लगा था। उसी वर्ष अविश्वास प्रस्ताव लाने की तिथि नियत कर दी गई थी, लेकिन एसडीएम के अचानक अवकाश पर चले जाने के कारण तय तारीख पर चुनाव नहीं हुआ था। तब तारीख आगे बढ़ा दी गई थी।


उसके बाद सरकार ने आदेश जारी कर दिया था कि चुनाव से दो वर्ष तक किसी प्रकार का कोई अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जाएगा। बीस अगस्त 23 तक अनुज चौधरी पुनः अविश्वास प्रस्ताव लाने की कोशिश कर रहा था। क्योंकि अविश्वास प्रस्ताव लाने की समय सीमा पुरी हो रही थी। जिसे लेकर मैं और मेरा बेटा अनिकेत बहुत परेशान थे। अनुज चौधरी अविश्वास प्रस्ताव लाकर ब्लाॅक प्रमुख बनना चाहता था। अनुज चौधरी ने 2020 मे जिला पंचायत चुनाव को लेकर अमरोहा में मोहित चौधरी पर हमला करा दिया था।

जिसमें मोहित की आंख खराब हो गई थी। तब से मोहित चौधरी उसका भाई अमित भी अनुज चौधरी से दुश्मनी रखने लगा था। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में अमित चौधरी, पुष्पेन्द्र उर्फ भूरा, नीरजपाल, ललित कौशिक और कमलवीर ने हमारी काफी मदद की थी। अनुज चौधरी के 70 लाख रुपये ललित कौशिक तथा कमलवीर पर उधार थे। तब हम सबने योजना बनाकर अनुज की हत्या की साजिश रची थी। अनुज चौधरी की 30 लाख रुपये में सुपारी तय की थी। जिसमें से छह लाख रुपये मेरे बेटे अनिकेत ने शूटरों को दे दिए थे।
विज्ञापन

अब तब इन लोगों की हो चुकी है गिरफ्तार

- अनिकेत चौधरी (साजिश कर्ता)
- नीरज पाल (साजिश कर्ता)
- पुष्पेद्र चौधरी (साजिश कर्ता)
- अमित चौधरी(साजिश कर्ता)
- कमलवीर सिंह (साजिश कर्ता)
- प्रभाकर सिंह (साजिश कर्ता)
- सूर्यकांत शर्मा उर्फ शानू (शूटर)
- सुशील शर्मा उर्फ गोलू(शूटर )
- आकाश कश्यप उर्फ कटवा (शूटर)

पहले से जेल में बंद

- ललित कौशिक (साजिश कर्ता)
- मोहित चौधरी (साजिश कर्ता)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें