फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोड़ दी दुनिया: पिता की तस्वीर सीने से लगाकर खूब रोया, फोन पर कुछ न बोला..आखिरकार कमरा बंद कर पंखे से लटक गया

Fri, 03 Nov 2023 11:59 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

दादी के साथ किराये के मकान में रहने वाले पोते ने आत्महत्या कर ली। आठवीं में पढ़ने वाले किशोर के पिता की चार साल पहले मौत हो चुकी है। मामा ने किशोर के बुआ के बेटे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
जयंतीपुर का रहने वाला कक्षा नौ का छात्र रोहित - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला के जयंतीपुर में आठवीं के छात्र हिमांशु (16) ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। वह मां का साथ छोड़कर दादी के साथ किराये के मकान में रहता था। छोटी बहन और मामा का आरोप है कि रुपयों को लेकर बुआ के बेटे ने उसकी पिटाई की थी। जिससे परेशान होकर उसने जान दी है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी राजेंद्र सिंह जनपद न्यायालय में अर्दली थे।

विज्ञापन


बीमारी के चलते करीब साढ़े चार साल पहले उनकी मृत्यु हो गई थी। डेढ़ साल पहले राजेंद्र कुमार की पत्नी अंगूरी देवी को मृतक आश्रित कोटे में क्लर्क के पद पर नौकरी मिल गई थी। अंगूरी देवी के परिवार में बेटा हिमांशु, बेटी हिमानी, वंशिका और छोटा बेटा किशन के अलावा सास मालदेई है। 16 वर्षीय हिमांशु आठवीं कक्षा में पढ़ता था। हिमांशु के मामा विष्णु ने बताया कि तीन माह पहले अंगूरी से विवाद होने के बाद सास मालदेई हिमांशु को लेकर जयंतीपुर में चली गई थी।


यहां दादी पोता ने किराये पर मकान ले लिया था। इसके बाद मालदेई ने हिमांशु को समोसे की दुकान पर काम करने के लिए लगवा दिया था। जयंतीपुर में ही हिमांशु की बुआ गुड्डो भी रहती है। मामा का आरोप है कि बुआ के बेटे ने हिमांशु से रुपये उधार लिए थे। हिमांशु ने अपने रुपये वापस मांगे तो उसने हिमांशु के साथ मारपीट की थी। अंगूरी देवी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उसने हिमांशु को फोन किया था।


वह बहुत रो रहा था। इस पर मैंने उससे कहा था कि वह घर आ जाए। तब उसने फोन काट दिया था। इसके बाद उसने कमरा अंदर से बंद कर लिया और दुपट्टे को फंदा बनाकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। दादी घर लौटी तो उसने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। उसके शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए। धक्का मारकर दरवाजा खोल कर देखा तो हिमांशु का शव लटा हुआ था। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पिता के फोटो को सीने से लगाकर रोया था हिमांशु

हिमांशु की बहन हिमानी ने बताया कि जयंतीपुर में जिस जगह भाई किराये पर रहता था। वहीं हमारे एक रिश्तेदार रहते हैं। उन्होंने बताया कि बुआ के बेटे ने उसके साथ मारपीट की थी तो वह पापा की फोटो को सीने से लगाकर रोया था। तब उसने कहा था कि वह ऐसी जगह चला जाएगा, जहां से कोई नहीं लौटता। इसका किसी को कुछ पता नहीं चल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें