फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर के पर्चे पर ही मिलेगी गर्भपात की दवा

Sun, 17 Apr 2016 02:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
दवा
विज्ञापन
गर्भपात की दवाएं अब डाक्टर के पर्चे पर ही मिलेंगी। अगर कहीं बगैर पर्चे के बिक्री होगी तो मेडिकल स्टोर का लाइसेंस तत्काल सस्पेंड किया जाएगा। लखनऊ में इस प्रकार का मामला सामने आने के बाद प्रदेश भर में चेकिंग के आदेश जारी हुए हैं। मुरादाबाद में कई मेडिकल स्टोरों से सेल पर्चेज का रिकार्ड तलब किया गया है।
विज्ञापन



दरअसल लखनऊ में इस प्रकार के मामले सामने आए हैं। एक महिला ने बगैर डाक्टर से सलाह लिए मेडिकल स्टोर से गर्भपात की दवा खरीदकर खा ली थी। महिला की तबीयत बिगड़ गई। नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब ड्रग विभाग ने छानबीन की तो पता चला कि मेडिकल स्टोर वाले ने बगैर डाक्टर के पर्चे पर ही दवा दे दी थी।


कुछ दूसरे जनपदों से भी इस प्रकार के मामले सामने आए। इस पर ड्रग विभाग ने आदेश जारी किया है कि सभी मेडिकल स्टोरों को चेक किया जाए। अगर कहीं बगैर डाक्टर के पर्चे के दवा बिक रही हो तो तत्काल लाइसेंस सस्पेंड कर दिया जाए। यह सभी दवाएं शेड्यूल एच में आती हैं लिहाजा बगैर चिकित्सीय सलाह के इनकी बिक्री नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन



दवाओं की निगरानी बढ़ेगी- उपायुक्त औषधि एके जैन का कहना है कि इन दवाओं की निगहबानी बढ़ा दी गई है। सभी ड्रग इंस्पेक्टरों से कहा गया है कि वह नियमित चेकिंग करते रहें। अगर कहीं से किसी प्रकार की शिकायत आती है तो तत्काल कार्रवाई की जाए। मेडिकल स्टोर वालों को भी इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।     
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें