फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फायरिंग में एक और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 24 Apr 2025 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। पांच दिन पहले भूमि विवाद में छजलैट थाने के गांव मिलक चंगेरी में दो पक्षों में सरेआम हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, मारपीट व पथराव के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गांव मिलक चंगेरी निवासी नीरज देवी व दूसरे पक्ष के वीर सिंह में कृषि भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। जिस पर 19 अप्रैल को दोनों पक्षों में भूमि पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया था।
दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाइसेंसी और अवैध हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए दहशत फैला दी थी। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी फायरिंग करते हुए पथराव किया था और सरकारी कार्य में बाधा डाल दी थी। पुलिस ने नीरज देवी, सुखवीर सिंह, सुमित उर्फ पुष्पेंद्र, बलवीर सिंह, वीर सिंह, दलवीर सिंह, शानू, मोनू, सचिन, प्रशांत व प्रिंस सहित दूसरे पक्ष के रवि, वीर सिंह, योगेश, दीपक, पंचम व मनोज सहित कई अज्ञातों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन

इनमें से सुखवीर सिंह, योगेश, अभी चौधरी और आशीष उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया था। अब बुधवार को इनमें से पुष्पेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष छजलैट विजेंद्र सिंह राठी का कहना है कि जो अन्य आरोपी फरार हैं, गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें