फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चौपाई गायन प्रतियोगिता में समृद्धि दुबे प्रथम

Thu, 24 Apr 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र के हाथीपुर स्थित एसबीएस सीनियर सेकेंड्री स्कूल में बुधवार सुबह रामचरित मानस पर इंटर हाउस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुरादाबाद से आई सांस्कृतिक समाज संस्था द्वारा रामचरित मानस दोहा चौपाई प्रतियोगिता और रामचरित मानस के चरित्र प्रस्तुति प्रतियोगिता कराई गई। इस दौरान दोहा चौपाई गायन प्रतियोगिता में समृद्धि दुबे का पहला, मानवी राघव को दूसरा और विजेता जोशी को तीसरा स्थान मिला। चरित्र प्रस्तुति प्रतियोगिता में नंदनी को पहला, परिधि गुप्ता को दूसरा और शुभ गुप्ता को तीसरा स्थान मिला। छात्रा वृद्धि वैश्य, वैष्णवी चौधरी, खुशी जैन और मयंक फौगाट को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वाद्य यंत्रों पर स्कूल की संगीत शिक्षिका ललिता वर्मा और कक्षा ग्यारह के छात्र प्रज्ञ गुप्ता ने बेहतर प्रस्तुति दी। मुरादाबाद सांस्कृतिक समाज संस्था के पदाधिकारियों डा. पंकज दर्पण, अनुज अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, माधुरी गुप्ता और शशि भाटिया ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रस्तुति करने वाले छात्रों को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अंत में विद्यालय के निदेशक साहू राजीव सहाय ने सभी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के हिंदी शिक्षक विद्याधर पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें