फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में गाय के अवशेष मिले, अज्ञात के खिलाफ गोकशी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम गुलड़िया मुराद में गन्ने के खेत में गोवंशीय पशु के अवशेष मिले हैं। साथ ही पुलिस ने मौके से एक बछड़ा बरामद किया है। इस मामले में ग्रामीणों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, ग्राम गुलडिया मुराद में होरी सिंह का गन्ने का खेत है। शुक्रवार सुबह होरी सिंह अपने खेत पर गए थे। यांह उन्होंने देखा तो खेत में गोलंशीय पशु के अवशेष पड़े थे और एक बछड़ा खड़ा हुआ था। किसान ने घटना के बारे में ग्राम पंचायत सिढ़ावली के ग्राम प्रधान सतेंद्र, जयप्रकाश सिंह, राजबहादुर सिंह, खिलेंदर सिंह, विजयपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, यशवीर सिंह एवं विजयवीर सिंह को बताया। इसके बाद ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान को सूचना दी। ग्रामीणों का कहना था कि तीन माह पहले भी पड़ोस के ग्राम सिढ़ावली के खेत में भी पशु के अवशेष मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें