फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कार में टक्कर लगने से गुस्साए लोगों ट्रक चालक सहित तीन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

लखनऊ हाईवे पर कार में टक्कर लगने से कार सवार चार लोगों ने ट्रक चालक सहित तीन लोगों को पीट दिया। मूंढापांडे पुलिस ने शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। मारपीट से बचने के लिए चालक का भतीजा माैके से भाग निकला।
अमरोहा जिले के आदमपुर थाना क्षेत्र के सहबाजपुर निवासी चालक अरविंद कुमार ट्रक लेकर 25 दिसंबर को पश्चिम बंगाल जा रहा था। शाम सात बजे मूंढापांडे फ्लाईओवर पार करते समय कार चालक ने ओवरटेक किया। ढलान होने के कारण ट्रक नहीं रुक पाया और कार से टकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना में कार की पीछे का शीशा और लाइट टूट गई। कार से उतरे चार लोगों ने ट्रक चालक, हेल्पर मान सिंह और उसके भतीजे जोगेंद्र को पीट दिया। भयभीत जोगिंदर मौके से भाग निकला। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। ट्रक चालक ने बताया कि उसकी चाबी और कागजात गायब हैं। पुलिस की जांच के दौरान जोगिंदर मिल गया। इस बारे में थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें