फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बाजार में पार्किंग नहीं, पुलिस काट रही चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के मुख्य बाजारों में इन दिनों त्योहार की खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में खरीदार पहुंच रहे हैं, लेकिन बाजारों में पार्किंग न होने की वजह से इन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग मजबूरी में सड़कों पर गाड़ियां खड़ी कर रहे हैं, जिससे जाम लग रहा है। वहीं दूसरी ओर ट्रैफिक पुलिस नो पार्किंग में वाहनों का चालान कर रही है।
विज्ञापन

मंडी चौक, बुध बाजार, अमरोहा गेट, कोतवाली और सराफा बाजार में खरीदारी करने के लिए लोग अपने वाहन से पहुंचते हैं तो उन्हें बाजार में पार्किंग की सुविधा नहीं मिल पाती है। शहर के किसी भी मुख्य बाजार में पार्किंग नहीं होने से खरीदार अपने वाहनों को बाजार से पहले सड़क पर खड़ा कर देते हैं। इससे सड़क पर लंबा जाम भी लग जाता है। वहीं, भीड़ के बीच खरीदारी कर घंटों के बाद वापस आने पर उन्हें पता चलता है कि उनकी गाड़ी का नो पार्किंग का चालान कर दिया गया है।
रविवार को अमरोहा गेट पर खरीदारी करने के लिए पहुंचे बुद्धि विहार के जय प्रकाश सिंह ने अपनी गाड़ी सड़क के किनारे खड़ी कर दी। कुछ ही देर में खरीदारी करके वापस लौटे जय प्रकाश सिंह का नो पार्किंग में चालान काट दिया गया। ऐसी ही घटना कटघर हनुमाम मूर्ति के पास रहने वाले अमित गुप्ता के साथ हुई। उनका भी चालान मंडी चौक में नो पार्किंग में काट दिया गया।
विज्ञापन

-

- बाजार से दूर खड़ी कर रहे गाड़ियां
दीपावली की खरीदारी करने के लिए शहरी खरीदारों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के भी खरीदार बाजारों में पहुंच रहे हैं। इनमें से कई लोग ऐसे हैं जो बाजार से पहले ही काफी दूरी पर अपनी गाड़ी खड़ी करके पैदल या फिर ऑटो से अतिरिक्त किराया लगाकर बाजार में पहुंच रहे हैं। इससे काफी समय बर्बाद हो रहा है। बाजार में सड़क के किनारे गाड़ी खड़ी होने और फुटपाथ पर रेहड़ी-पटरी वालों का कब्जा होने के चलते खरीदारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
व्यापारियों ने पुरानी तहसील को पार्किंग बनाने का किया अनुरोध

पार्किंग की समस्या को लेकर व्यापारी भी खासे परेशान हैं। व्यापारियों का कहना है कि पहले पुरानी तहसील के गेट के अंदर लोग गाड़ी खड़ी करते थे, लेकिन इस बार इस गेट को बंद कर दिया गया है। इसकी वजह से लोग सड़क के किनारे और डिवाइडर के पास गाड़ियां खड़ी कर रहे हैं। इससे पूरे बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है। यापारी विनय अरोड़ा का कहना है कि पूरे दिन सड़कों पर गाड़ियां खड़ी रहती हैं और जाम लगा रहता है। त्योहार के दिनों में कारोबार तक चौपट हो रहा है। तहसील के गेट को खोल दिया जाए तो बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें