फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आंगनबाड़ी वर्कर ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आंगनबाड़ी वर्कर ने वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि 10 वर्षों से भी अधिक होने पर केंद्र सरकार या राज्य सरकार ने एक पैसा नही बढ़ाया है। प्रदेश सरकार को आंगनबाड़ी वर्कर को सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन ने आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर कलक्ट्रेट में शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष शशिबाला ने कहा कि 10 वर्षों से केंद्र सरकार या राज्य सरकार एक पैसा वेतन नहीं बढ़ाया है। सिर्फ काम का बोझ बढ़ाया है। इस कारण आंगनबाड़ी वर्कर परेशान हैं। संगठन ने आंगनबाड़ी वर्कर को सरकारी कर्मचारी घोषित करने और बराबरी का वेतन देने की मांग की।
इस मामले में सरकार के साथ 8 मार्च को वार्ता हुई। कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। सरकार को सभी बहनों को 5 जी मोबाइल देना चाहिए। कोरोना काल से अभी तक रिटायर्ड बहनों को ग्रे़ड और फंड आदि नहीं मिला। इस मामले में रिटायरमेंट की आयु 65 वर्ष होनी चाहिए। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष रजनी दिवाकर, अमिता, सुषमा रानी, अलका, कविता, लाजवन्ती, सुषमा, राजो आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें