फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दिमागी बुखार से पीड़ित मासूम की माैत, पिता लौटा न पुलिस को खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिमागी बुखार से जूझ रहे सात माह के सूरज की रविवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। बच्चे के दम तोड़ने के बाद भी खुद को उसका पिता कहने वाला शख्स लौटा और न पुलिस ने कोई खबर ली। बस अड्डे पर तौलिये में लिपटे मिले मासूम को शनिवार को चाइल्ड लाइन की टीम ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


शनिवार को मुरादाबाद बस डिपो से चौकी प्रभारी बच्चे को लेकर गलशहीद थाने पहुंच थे। कुछ देर बाद शुभम नाम का एक शख्स पुलिस के पीछे थाने पहुंचा और बच्चे की बीमारी की रिपोर्ट दिखाकर उसका पिता होने का दावा किया। उस समय भी मासूम सूरज बार-बार चौंककर बेहोश हो रहा था। पुलिस ने उस व्यक्ति को समझाकर चाइल्डलाइन की टीम के साथ अस्पताल भेजा था।
अस्पताल परिसर से शुभम शनिवार को ही चला गया था, जिसके बाद नहीं लौटा। रविवार को बच्चे की मौत के बाद जिला अस्पताल प्रबंधन ने चाइल्ड लाइन को सूचना दी। सुपरवाइजर विनीत चौधरी ने बताया कि बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष को मामले की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

दूसरी ओर पुलिस ने बच्चे की पिता की खोजबीन के लिए कोई प्रयास नहीं किए। हालांकि, पुलिस को यह संदेह है कि क्या वह व्यक्ति वास्तव में सूरज का पिता है। उसने खुद को गोरखपुर के चौरी-चौरा का निवासी बताया था। अब तक चौरी-चौरा में भी फोटो व अन्य जानकारी नहीं पहुंचाई गई है। गलशहीद थाने की पुलिस के मुताबिक उन्हें बच्चे की मौत के बारे में भी जानकारी नहीं है। सीओ कटघर ने कहा कि मामले की जानकारी ले रहे हैं।
-

दिमाग की झिल्ली में सूजन बनी मौत का कारण
जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र ने बताया कि सूरज को लगभग 12 दिन से बुखार था। सीटी स्कैन में पता चला था कि उसके दिमाग में खून का थक्का जम गया है। दिमाग की झिल्ली में सूजन और इंफेक्शन पाया गया। इसी कारण उसकी मौत हो गई। खून की कमी के कारण उसे रक्त चढ़ाया गया था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराते समय भी उसका पिता नशे की हालत में था। उसने पुलिस को बताया था कि वह मंडी धनौरा में किसी के यहां काम करता है और बच्चे को लेकर गोरखपुर जा रहा है। वहीं पर उसका इलाज कराएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें