फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित : होली पर घर आए इंजीनियर ने जुड़वां बहन को चाकू से गोदकर मार डाला, मां पर भी हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
-बुद्धि विहार काॅलोनी के सेक्टर-दो की घटना हत्या के बाद कार लेकर फरार हो गया आरोपी
विज्ञापन


-युवती गुरुग्राम में एक आईटी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर थी, 3 मार्च को साथ आए थे दोनों भाई-बहन

- पहले गूगल में नौकरी करता था आरोपी, एक साल पहले बन गया था यूट्यूबर

-युवक दूसरे समुदाय की लड़की से शादी करना चाहता था, विरोध कर रहीं थीं मां और बहन

अमर उजाला ब्यूरो

मुरादाबाद। होली पर घर आए इंजीनियर ने अपनी जुड़वां बहन हिमशिखा (25) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। दोनों भाई-बहन गुरुग्राम में एक ही मकान में रहते थे और तीन मार्च को दोनों साथ में होली का त्योहार मनाने आए थे।

हिमशिखा एक आईटी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर थी जबकि आरोपी भाई हार्दिक (25) पहले गूगल में काम करता था लेकिन एक साल पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी और यूट्यूबर बन गया था। शुक्रवार को दोनों वापस जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उनके बीच विवाद हो गया। हार्दिक अपनी मां की भी हत्या करना चाहता था इसलिए वह उन्हें बहाना बनाकर उनके ऑफिस से घर ले आया और हमला कर दिया।
विज्ञापन


शोर-शराबा सुनकर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए तो वह कार लेकर भाग गया। घटना के मूल में बताया जा रहा है कि हार्दिक पुणे निवासी एक दूसरे समुदाय की लड़की से शादी करना चाहता था लेकिन उसकी मां और बहन तैयार नहीं थीं।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि बदायूं जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के जोगीपुरा निवासी नीलिमा अपने पति के साथ 1990 में मुरादाबाद आकर बस गई थीं। अभी करीब दो साल से वह बुद्धि विहार सेक्टर दो में गणेश पार्क के सामने किराये के मकान में रह रहीं थीं। उनके जुड़वां बेटे और बेटी हरियाणा के गुरुग्राम में रह रहे थे।

बेटी हिमशिखा बीबीए करने के बाद आईटी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात थी और एमबीए कर रही थी, जबकि बेटा हार्दिक पहले गूगल में नौकरी करता था लेकिन एक साल से वह नौकरी छोड़ने के बाद यूट्यूबर हो गया था। घायल नीलिमा ने पुलिस को बताया कि होली से एक दिन पहले ही भाई-बहन घर आए थे। हार्दिक पुणे निवासी दूसरे समुदाय की एक लड़की से प्रेम करता है और उससे शादी करना चाहता था। नीलिमा और उसकी बेटी हार्दिक की शादी के लिए तैयार नहीं थीं। इसी बात को लेकर हार्दिक अपनी मां व बहन से नाराज था।

शुक्रवार को बहन-भाई को हरियाणा वापस जाना था, लेकिन मां के ऑफिस से वापस लौटने से पहले ही हार्दिक ने चाकू से गोदकर बहन हिमशिखा की हत्या कर दी। उसकी गर्दन, चेहरे और शरीर पर चाकू से हमले किए और कंबल में उसका शव बांध दिया। इसके बाद गेट बाहर से बंद कर दिया और मां को लेने ऑफिस पहुंच गया।

उसने मां से कहा कि उन्हें हरियाणा अभी जाना है, इसलिए घर चलो। वह अपनी मां को ऑफिस से घर ले आया। बेटी की हत्या से अंजान मां ने जैसे ही घर में कदम रखा तो हार्दिक ने गेट बंद कर लिया। आंगन में कंबल में लिपटे बेटी के शव को देखकर नीलिमा की चीख निकल गई। इसी दौरान हार्दिक ने अपनी मां पर भी चाकू से हमला कर दिया। शोर होने पर आस पड़ोस के लोग आए तो आरोपी घर के बाहर खड़ी कार में बैठकर भाग गया।

लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मां-बेटी को जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां डाॅक्टरों ने हिमशिखा को मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रह है।
विज्ञापन


000

बहन की हत्या करने के बाद दिल्ली की तरफ भागा आरोपी



बहन की हत्या और मां पर जानलेवा हमला करने के बाद आरोपी हार्दिक दिल्ली की ओर भागा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मझोला थाने की पुलिस ने अमरोहा पुलिस से संपर्क किया और जोया टोल चेक कराया। वहां से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पता चला कि आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही निकल चुका था। इसके बाद पुलिस ने गढ़मुक्तेश्वर वाले टोल पर देखा लेकिन वहां से भी निकल गया लेकिन गढ़मुक्तेश्वर के बाद उसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें