फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवाओं से नशे व अन्य व्यसनों से दूर रहने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गायत्री परिवार की ओर से युवाओं से नशे व अन्य व्यसनों से दूर रहने का आह्वान किया गया। साथ ही श्रेष्ठ संस्कार विकसित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

इस सिलसिले में शनिवार को गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में युवा चेतना कार्यशाला का आयोजन किया गया। रामूवाला गनेश स्थित एसपीएसएम इंटर कॉलेज में हुई कार्यशाला में शांतिकुंज हरिद्वार की टोली के यूपी के युवा प्रकोष्ठ समन्वयक जयप्रकाश वर्मा ने आयोजन का उद्देश्य बताया। साथ ही युवाओं को अपनी दिनचर्या व्यवस्थित बनाने, अनुशासन-सदाचार अपनाने तथा समाज और राष्ट्र की उन्नति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बताया गया कि युवाओं का चरित्र, उनकी जीवनशैली अच्छे राष्ट्र की आधारशिला होते हैं।
परिसर में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए व्यसन मुक्ति प्रदर्शनी भी लागाई गई। इस दौरान 21 विद्यालयों को युग साहित्य वितरित किया गया। शिक्षकों को भी युग साहित्य भेंट किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक सुभाष सिंह ने की। मुख्य अतिथि एसडीएम अंजनी कुमार मिश्रा, विशिष्ट अतिथि कोतवाल मनोज परमार रहे। संचालन रमेश वर्मा ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर लघु उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गौरव चौहान, आशुतोष अग्रवाल, धर्मेंद्र कुमार पाल को सम्मानित किया गया। आयोजन में रेखा देवी, केशो देवी, आदेश, राका, बृजमोहन सिंह, अरविंद राणा, टिकराज सिंह, विपेंद्र सिंह, विजय पाल, प्रमोद कुमार, शिवेंद्र बंधु गुप्ता, राजकुमार गांधी, सीताराम, शिशुपाल सिंह, भूप्रकाश, भवमन्यु वशिष्ठ, आशीष कुमार शर्मा, महेंद्र सिंह आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें