फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: मेड़ के विवाद में छोटे भाई की हत्या, मचान पर लटका मिला शव, भाई-भाभी समेत नौ लोगों पर केस

Mon, 29 Jul 2024 05:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क,आदमपुर (अमरोहा)

सार

अमरोहा में मेड़ को लेकर चल रही रंजिश में छोटे भाई की हत्या कर दी गई। जांच में शव खेत पर बने मचान पर मिला है। पुलिस ने भाई समेत नौ खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जान गंवाने वाले यशपाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेड़ को लेकर चल रही रंजिश में छोटे भाई यशपाल सिंह की हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसका शव खेत पर बने मचान पर लटका दिया गया। पुलिस ने बड़े भाई व भाभी को नामजद करते हुए नौ लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है। थाना क्षेत्र के गांव देहरी खादर में किसान यशपाल सिंह (40) का परिवार रहता है। बताते हैं कि जमीन व मेड़ को लेकर यशपाल सिंह का पिछले कई माह से बड़े भाई डालचंद से विवाद चल रहा था।

इसी को लेकर दोनों भाइयों में रंजिश चल रही थी। यशपाल सिंह की पत्नी हीरा देवी का कहना है कि इसी रंजिश में शनिवार की रात करीब आठ बजे डालचंद अपने परिवार के लोगों के साथ घर में घुस आया। ईंट पत्थर से हमला किया।
विज्ञापन


इसके बाद लोहे की राॅड व धारदार हथियार से हमला किया। हमले में हीरा देवी घायल हो गई थीं। यशपाल का बेटा रिंकू अपनी मां हीरा देवी का उपचार करवाने अस्पताल लेकर चला गया।

आरोप है कि इस दौरान डालचंद और उसके परिवार के लोग यशपाल को घर से उठाकर ले गए और हत्या कर खेत में बने मचान पर उसका शव लटका दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। 

हीरा देवी का आरोप है कि हत्याकांड में भट्ठा मालिक व एक अन्य व्यक्ति ने भी आरोपियों की मदद की। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि हीरादेवी की तहरीर के आधार पर डालचंद, भूशंकर, शकुंतला, ज्योति, आरती, लोकेंद्र, मुख्तार, बुद्ध भगतजी और भट्टा मालिक विपुल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें