फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा के बुजुर्ग और रामपुर की युवती को डेंगू

विज्ञापन
Amroha's elderly, Rampur's girl admitted to Dengue, Moradabad
विज्ञापन
मुरादाबाद। डेंगू के डंक का दायरा बढ़ने लगा है। लगातार दूसरे दिन डेंगू के दो मरीज मिले। निजी लैब की जांच में अमरोहा के बुजुर्ग और रामपुर की युवती में डेंगू की पुष्टि हुई है। दोनों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं मलेरिया का भी एक मरीज मिला है।
विज्ञापन

अमरोहा के 75 वर्षीय बुजुर्ग और रामपुर की 25 वर्षीय युवती बुखार और शरीर में दर्द की शिकायत होने पर परिजनों ने मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां सेहत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने डेंगू की जांच कराई।
दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डेंगू की पुष्टि होने पर संबंधित जिलों को सूचना भेजी गई। फिलहाल दोनों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सोमवार को जिले की दो महिलाओं में डेंगू की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

इसके अलावा एक मलेरिया का भी मरीज मिला है। जिले में मलेरिया के मरीजों की संख्या बारह हो गई है। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग ने बताया कि दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। एक केस अमरोहा और दूसरा केस रामपुर का है। दोनों डेंगू पीड़ितों की सूचना संबंधित जिलों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें