फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत में 17 जिंदगियां: स्कूल में घुस गया तेंदुआ.. बच्चों में मच गई चीख पुकार, कक्षाओं में कैद हुए छात्र-शिक्षक

Sat, 21 Sep 2024 02:22 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

गजरौला के एक प्राथमिक विद्यालय में अचानक तेंदुआ घुस आया। उसे देखते ही शिक्षक व बच्चों में चीख पुकार मच गई। शिक्षकों ने पुलिस को फोन पर इसकी सूचना दी। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारी माैके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
अमरोहा के स्कूल में तेंदुए के घुसने से दहशत में आए बच्चे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंगल के बाद अब तेंदुए आबादी की ओर पहुंचने लगे हैं। गजरौला के गांव खजूरी प्राथमिक विद्यालय में शनिवार सुबह अचानक तेंदुआ घुस आया। उसे देखते ही शिक्षक व बच्चे कमरों में कैद हो गए। बताया जा रहा है कि काफी देर तक तेंदुआ वहां रुका रहा। शिक्षकों ने पुलिस को फोन पर सूचना दी।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर हरीश वर्धन पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे। लेकिन, तब तक तेंदुआ वहां से जा चुका था। उसके बाद पुलिस ने घबराए शिक्षकों व बच्चों से बात कर हिम्मत बढ़ाई। वन विभाग की टीम वहां पहुंच गई है। इससे पहले जिले में कई जगह तेंदुए देखे जा चुके हैं। स्कूल में तेंदुआ आने की खबर पर बच्चों के अभिभावक वहां पहुंचे।

जिसके बाद वह उन्हें अपने घर ले गए। विद्यालय में कुल 23 बच्चे पंजीकृत हैं, लेकिन शनिवार को 17 ही उपस्थित हुए थे। उधर, ग्रामीण भी स्कूल में एकत्र हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह के समय पंचायत घर और स्कूल के पास से जाने वाले रास्ते पर तेंदुए का जोड़ा देखा गया था।
विज्ञापन


तेंदुए की आमद से ग्रामीणों में दहशत है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुआ पकड़वाने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

विज्ञापन

पिंजरे में बिना शिकार लगाए तेंदुआ पकड़ने की तैयारी में वन विभाग

मुरादाबाद के पाकबड़ा इलाके में करीब आधा दर्जन से ज्यादा तेंदुए अपने शावकों के साथ घूम कर दहशत फैला रहे हैं, लेकिन वन विभाग इस पर कार्यवाही करने के बजाए मूकदर्शक बना हुआ है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने एक पिंजरा गुरैठा गांव में करीब बीस दिन पहले लगाया था लेकिन यह पिंजरा खाली है।

इसके बाद तेंदुए के खाने के लिए मांस को नहीं लगाया है। वन विभाग के अधिकारी शुक्रवार को गिदौड़ा गांव में पहुंचे और गांव में तेंदुओं के होने की पुष्टि करके लौट आए। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से पिंजरे में एक बकरी को बांधने के लिए कहा, लेकिन तेंदुए की दहशत के चलते ग्रामीण भी इस पिंजरे की ओर नहीं आए हैं।

तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा अब बारीपुर गांव के पास लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब वन विभाग ने पिंजरे में मांस ही नहीं लगाया है तो फिर तेंदुआ यहां पर क्यों आएगा। पाकबड़ा, नया मुरादबाद, गिदौड़ा, गुरैठा, बारीपुर, बागड़पुर, आदि समेत एक दर्जन से ज्यादा गांवों में तेंदुए ने दहशत फैला रखी है।

नया मुरादाबाद और पाकबड़ा में कई स्कूल हैं। तेंदुए की दहशत के कारण नया मुरादाबाद में लोग सुबह को मार्निंग वाॅक पर नहीं जा रहे हैं। शुक्रवार की सुबह को वन विभाग के अधिकारी अनुज यादव मौके पर आए। उन्होंने तेंदुए के पंजों के निशान देखे और फिर ग्रामीणों से कहा कि गांव में तेंदुआ आया है और अब पिंजरा उठाकर गांव में लगा लेना।

गांव निवासी अनंत शर्मा ने बताया कि ग्रामीण तेंदुए की दहशत में खेतों पर नहीं जा पा रहे हैं। इसके बावजूद वन विभाग के अधिकारी खानापूर्ति करके चले गए हैं। गुरैठा गांव निवासी किरनपाल सिंह ने बताया कि बड़ी संख्या में जब लोग एकत्र हो जाते हैं, तब खेतों की ओर जाते हैं। वन विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें