जोया में एक वर्ष पहले प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली युवती बहन के साथ उसकी शादी के दौरान बरात घर पहुंच गई। उसने युवक को अपना पति बात कर हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर भीड़ जमा हो गई।
गजरौला में इंटर की छात्रा को पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाई परेशान करते हैं। रास्ते में रोक कर छेड़खानी करते हैं। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों भाइयों और उनके पिता व बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नगर के एक मोहल्ला निवासी की बेटी इंटर की छात्रा है।
छात्रा के पिता का आरोप है कि मोहल्ले के दो सगे भाई आवारा किस्म के हैं। उसकी बेटी पर बुरी नीयत रखते हैं। वह कॉलेज आती जाती है तो रास्ता रोक कर खड़े हो जाते हैं। बेटी ने अपने साथ हुई वारदात उन्हें बताई। जिस पर दोनों आरोपियों से शिकायत कर हरकत से बाज आने काे कहा।
लेकिन आरोपी धमकी दे रहे हैं कि पुलिस को बताया तो जान से मार देंगे। एक ने उनकी बेटी को डरा धमका कर सिम दिलवाया। धमकी देता है कि जिंदा रहना चाहती है तो उससे बात करनी पड़ेगी। तीन दिन पूर्व दोनों आरोपी, उनकी बहन और पिता गाली गलौज करते हुए आए।
मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर अजय, सचिन उनके पिता व बहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।