फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: हाईवे पर कांवड़ियों के डीजे में लगी आग, मची अफरातफरी, मुरादाबाद से ब्रजघाट जा रहा था जत्था

Mon, 17 Aug 2026 12:07 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

अमरोहा के रजबपुर में कांवड़ियों के साथ चल रहे डीजे में अचानक आग लग गई। कांवड़ियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। 
विज्ञापन
अमरोहा में कांवड़ यात्रा के दाैरान डीजे में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा जिले में रविवार रात कांवड़ियों के साथ चल रहे डीजे में अचानक आग लग गई। घटना रजबपुर थाना क्षेत्र में हुई। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। गनीमत रही कि आग ने विकराल रूप धारण करने से पहले ही कांवड़ियों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे बुझा दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन


रविवार की रात करीब 12 बजे कांवड़ियों का जत्था मुरादाबाद की ओर से ब्रजघाट की तरफ गंगाजल लेने के लिए जा रहा था। जत्थे के साथ डीजे भी चल रहा था। कांवड़िये डीजे पर भक्ति गीतों के बीच यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान अचानक डीजे के ऊपर से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग लग गई।

आग दिखाई देते ही डीजे के आसपास मौजूद कांवड़ियों में अफरातफरी मच गई। हालांकि, कांवड़ियों ने बिना देर किए मोर्चा संभाल लिया और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। सामूहिक प्रयास से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन


वीडियो में डीजे के ऊपर से धुआं उठता दिखाई दे रहा है, जबकि कांवड़िये आग बुझाते नजर आ रहे हैं। सूचना मिलने पर रजबपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कांवड़ियों को आवश्यक सहयोग दिया और स्थिति को नियंत्रित कराया।

सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि आग पूरी तरह बुझने के बाद डीजे को वापस भेज दिया गया। इसके बाद कांवड़ियों का जत्था अपनी यात्रा पर आगे बढ़ गया। समय रहते आग बुझ जाने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें