फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुकदमेबाजी के बीच पति ने कर लिया दूसरी युवती से निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुकदमेबाजी के बीच पति ने दूसरी युवती से निकाह कर लिया। गलशहीद थाने की पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गलशहीद के असालतपुरा निवासी फारेहा उर्फ खुशबू ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसने अपने पति समीउद्दीन के खिलाफ परिवार न्यायालय में भरण पोषण व घरेलू हिंसा का वाद दायर कराया था। पीड़िता का आरोप है कि भरणपोषण देने से बचने के लिए पति समीउद्दीन मुंबई के बंगालपुरा बांद्रा में रह रहा है। करीब एक माह पहले पति ने दूसरी युवती से निकाह कर लिया है। महिला का आरोप है कि पति का निकाह दूसरी युवती से कराने में पति की बहन कमर फात्मा, मेहर फात्मा, बहनोई सलीम, भाई एजाज, रेहान, शमशुद्दीन, भाभी समीना, शबाना, सुबोही और तहमीना भी शामिल है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत 11 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें