मुरादाबाद। ऑक्सीजन सपोर्ट पर चल रहे गंभीर मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस जाम में फंस गई। जाम में फंसे लोगों ने एंबुलेंस को निकलवाया, ताकि मरीज समय से अस्पताल पहुंच सके। वहीं, पारकर रोड पर चल रहे सीवर लाइन के निर्माण कार्य के करीब 15 मिनट तक यातायात बाधित रहा।
सोमवार सुबह पारकर रोड पर सीवर लाइन के निर्माण का कार्य चल रहा था। यहां पाइप लाइन डालने के बाद सड़क पर मिट्टी आदि डाली गई। इस दौरान सड़क धंस गई। मजदूर सड़क सही करने में लग गए। इस वजह से यातायात कुछ देर को रोक दिया गया। जाम में ऑक्सीजन सपोर्ट पर चल रहे मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंस गई। मरीज को देख लोगों ने जल्दी कर एंबुलेंस को वहां से निकलवाया। वहीं, लोगों का कहना है कि शहर में सीवर लाइन डालने का काम सालों से चल रहा है, लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हो हुआ है। इस वजह से लोगों को परेशानी होती है। उधर, निर्माण कार्य कर रही संस्था के अधिकारी रविंद्र रावत ने बताया कि पाइप लाइन डाले जाने बाद मिट्टी आदि डालकर पानी डाला गया था। इस दौरान सड़क धंस गई। इस कारण थोड़ी देर के लिए यातायात रोका गया था।