फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता से नहीं मिल पाने का पीयूष को जिंदगी भर रहेगा मलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। क्रिकेटर पीयूष चावला को पिता से नहीं मिल पाने का जिंदगी भर मलाल रहेगा। आईपीएल के चलते पीयूष दो माह से घर से बाहर थे। इस दौरान पिता से सिर्फ मोबाइल कॉल या वीडियो कॉल पर बात होती रही। आखिरी समय में पिता और बेटे की मुलाकात में कोविड प्रोटोकाल की दीवार आड़े आ गई। पीयूष चाहकर भी पिता से नहीं मिल सके।
विज्ञापन

पीतलनगरी का नाम रोशन करने वाले पीयूष चावला आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस के सदस्य हैं। आईपीएल शुरू होने पर वह दो महीने से टीम के साथ थे। इस बीच उनके पिता प्रमोद कुमार चावला संक्रमित हो गए। मोबाइल पर बातचीत में रुंधे गले से पीयूष चावला ने बताया कि वह दो महीने से घर से बाहर हैं। पिता से रोजाना मोबाइल फोन पर बात होती थी। बोले, आईपीएल कैंसिल होने पर मैं दिल्ली आ गया। बेहतर इलाज के लिए रविवार को पिता को मुरादाबाद से दिल्ली शिफ्ट कराया था, लेकिन उन्हें बचा नहीं सका। आखिरी समय में उनसे मिलने की कोशिश की, लेकिन कोविड प्रोटोकाल के चलते नहीं मिल सका। इसका मुझे जिंदगी भर मलाल रहेगा। पिता की बदौलत ही मैं आज इस मुकाम पर हूं।
... मेरी ताकत का स्तंभ खो गया
मुरादाबाद। पिता के निधन से सदमे में आए क्रिकेटर पीयूष चावला ने सोमवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम एकाउंट पर मन की बात साझा की। इंस्टाग्राम पर पिता की तस्वीर पोस्ट करते हुए पीयूष ने लिखा है, आज उनके बिना जीवन पहले जैसा नहीं रहा, आज मेरी ताकत का स्तंभ खो गया है।
विज्ञापन

क्रिकेटर्स ने व्यक्त कीं संवेदनाएं
मुरादाबाद। पीयूष चावला के पिता प्रमोद कुमार चावला के निधन की जानकारी पर जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एससी अग्रवाल, सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरुद्दीन, सुबोध गुप्ता, नाजिर अली, नितिन गुप्ता, एसपी उपाध्याय, नीरज गुप्ता आदि ने शोक जताया है। इसके अलावा बिजली विभाग के तमाम कर्मचारियों और सेवानिवृत्त कर्मियों ने भी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
खुश मिजाज इंसान के रूप में पहचाने जाने वाले प्रमोद कुमार चावला के निधन की जानकारी पर लॉकडाउन के बावजूद तमाम लोग दीनदयाल नगर फेज-वन में स्थित उनके आवास पर भी पहुंचे और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन

00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें