फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बरात के स्वागत का फीता काटने को लेकर कहासुनी, बरातियों को पीटा

Wed, 24 Jun 2026 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भगतपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को आई एक बरात के स्वागत के लिए लगाए गए फीते को काटने को लेकर वर एवं वधू पक्ष में कहां सुनी हो गई। बरातियों ने दुल्हन पक्ष के लोगों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक निवासी एक ग्रामीण ने अपनी पुत्री का रिश्ता सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हरथला निवासी युवक के साथ किया था जिसके अंतर्गत मंगलवार की दोपहर को गांव में बरात आई थी। बरात के स्वागत के लिए बांधे गए फीते को काटने के दौरान वर व वधू पक्ष में नेग देने को लेकर कहा सुनी होने लगी। देखते देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। दूल्हे ने बताया कि बरात के स्वागत के लिए लगाए गए फीते को काटने के लिए वह जैसे ही आगे बढ़े तभी वधू पक्ष के लोगों ने फीता काटने के नेग में अधिक रुपये मांग लिए जिसे देने के लिए उन्होंने इन्कार कर दिया व उन्होंने कम रुपये देने की बात कही। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई व देखते-देखते दुल्हन पक्ष ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है की मारपीट में उनके पक्ष के विपिन आदि घायल हुए हैं। शिकायत के दौरान दूल्हे पक्ष के साथ दुल्हन भी मौजूद थी एवं वह भी अपने परिजनों पर मारपीट का आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें