फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ताफ की साजिश आई सामने: धर्म बदल महिला को प्रेम जाल में फंसाया, बुर्का पहनने व नमाज पढ़ने के लिए बनाया दबाव

Sat, 07 Sep 2024 04:56 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

 महिला से नाम और धर्म छिपाकर दोस्ती करने वाले आरोपी अल्ताफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता का आरोप है कि अल्ताफ ने आकाश नाम बताकर उससे दोस्ती की थी।
विज्ञापन
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला से नाम और धर्म छिपाकर दोस्त करने वाले आरोपी अल्ताफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी ने अपना नाम आकाश नाम बताकर उससे दोस्ती थी।

विज्ञापन


एक दिन आरोपी पीड़िता के घर आ गया। उसने महिला से दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी ली। इसके बाद पीड़िता को पता चला कि आरोपी का नाम आकाश नहीं, अल्ताफ है और वह अमरोहा का रहने वाला है। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह अश्लील वीडियो वायरल कर देगा था।

आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन करने के साथ ही बुर्का पहनने व नमाज पढ़ने के लिए भी दबाव बनाया था। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया है।

रिश्ते के मामा पर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज

भगतपुर की  युवती ने अपने रिश्ते के मामा पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। यही नहीं आरोप है कि रिश्ते के मामा ने युवती की शादी होने के बाद उसके वैवाहिक जीवन में दरार डाल दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


क्षेत्र की एक युवती के अनुसार वर्ष 2018 में उसकी आयु 14 वर्ष की थी। आरोप है कि उस समय उसके एक रिश्ते के मामा ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। इसके बाद आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल करने लगा एवं बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

युवती के अनुसार मार्च 2024 को परिजनों ने उसका विवाह कर दिया। जिस पर आरोपी युवती को परेशान करता रहा। आरोप है कि आरोपी ने युवती के पति व अन्य ससुराल वालों को विभिन्न तरीके से भड़काना शुरू कर दिया जिसके बाद उसके पति ने उसका साथ छोड़ दिया।

इसके बाद वह भगतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मायके आ गई। इस संबंध में युवती ने आरोपी के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी जिसके आधार पर भगतपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें