फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विवाहिता का गुपचुप तरीके से संस्कार करने का आरोप

Fri, 03 Apr 2026 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। खाता गांव निवासी विवाहिता का ससुरालियों द्वारा पहले दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न किया गया। बाद में उसकी संदिग्ध मौत हो जाने पर गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मामले में विवाहिता के मायके पक्ष की ओर से उसके पति समेत आठ ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के जिला ऊधम सिंह नगर में थाना और कस्बा बाजपुर के मोहल्ला बांकेनगर निवासी विजय सिंह की ओर से थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने लगभग दो वर्ष पहले अपनी बेटी कोमल की शादी थाना बिलारी के खाता गांव निवासी वीर सिंह के बेटे जसपाल के साथ की थी। शादी के समय कोमल को काफी दहेज देने के बावजूद ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे और मायके से दहेज लाने की मांग को लेकर आए दिन उसकी बेटी के साथ मारपीट करते रहते थे। बेटी ने जब मायके पक्ष की आर्थिक तंगी की मजबूरी बताई तब ससुरालियों ने उसका और अधिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया।
विजय सिंह के अनुसार 31 मार्च को उसके दामाद जसपाल ने फोन करके कहा कि कोमल को देखने के लिए घर पर आ जाओ जब पूछा कि क्या बात हो गई तब जसपाल ने कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया। विजय सिंह का आरोप है कि वह जब अपनी पत्नी को साथ लेकर कोमल की ससुराल खाता गांव में पहुंचा तब पता चला कि आरोपी ससुरालियों ने 30 मार्च की रात किसी समय उसकी बेटी को मारकर गुपचुप अंतिम संस्कार भी कर दिया। विजय सिंह की तहरीर पर पुलिस ने कोमल के पति जसपाल के अलावा सुरेश सिंह, धीर सिंह, रूम सिंह, जसपाल की माता, जसपाल की बहन, जसपाल के बहनोई नरेश ग्राम लोधीपुर और ताऊ राजाराम ग्राम खाता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें