फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कार और नगदी के लिए प्रताड़ित कर घर से निकालने का आरोप

Fri, 03 Apr 2026 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। विवाहिता ने ससुरालियों पर कार और पांच लाख रुपये की मांग करते हुए मारपीट कर प्रताड़ित करने, घर से निकालने और धमकी देने के आरोप में ससुराल पक्ष के बारह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कांठ क्षेत्र की विवाहिता शाहिस्ता ने एसएसपी को दिए पत्र में कहा है कि तीन साल पहले उसकी शादी सदाफल के मोहम्मद आसिफ से हुई थी, जिसमें उसके मायके वालों ने नगदी, जेवर सहित काफी दान-दहेज दिया था। आरोप है कि लेकिन उसके ससुराल वाले इससे खुश नहीं हुए। वह पांच लाख रुपये और कार की मांग करते हुए आए दिन गाली-गलौज, मारपीट कर उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करते और घर से निकल देते। वह मायके आ जाती तो यह लिवाकर ले जाते। लेकिन अनेकों बार समझाने पर भी इनका व्यवहार नहीं बदला। 2024 में उसके साथ घातक मारपीट की गई। अस्पताल में उसका इलाज हुआ। उसका पति कारोबार के सिलसिले में बाहर रहता, घर पर ससुराल वाले प्रताड़ित करते रहते। पिछले साल उसका पति दोस्त के कहने पर उसे मुरादाबाद लाया और छोड़ कर चला गया। तब से वह मायके में है। पिछले महीने पंचायत में काफी समझाया मगर उसके ससुराल वाले नहीं माने उल्टे पति तलाक देने की धमकी देने लगा। प्रार्थना-पत्र और एसएसपी के आदेश पर कांठ पुलिस ने पति मोहम्मद आसिफ, जाफरी,राशिद, मोहम्मद उमर, नजमा, नफीस, हासिम, नसरीन, शाकिर, सलमा, उस्मान बाबा, फातिमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें