फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जेहाद का आरोप: शादी के लिए प्रेमी के साथ कचहरी पहुंची युवती, हिंदू संगठन के नेताओं ने युवक संग पकड़ पुलिस को सौंपा

Tue, 19 Apr 2022 12:59 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद 

सार

सिविल लाइन थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हिंदू संगठन के नेताओं द्वारा पुलिस को सौंपे गए युवक, युवती से पुलिस पूछताछ कर रही है। उन्होंने बताया कि दोनों में इंस्टाग्राम पर करीब एक साल पहले दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन
कोर्ट मैरिज - फोटो : Self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना जिले के शेरपुर थाना क्षेत्र से भगाकर लाई गई युवती को दूसरे समुदाय के युवक के साथ हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने कचहरी में पकड़ लिया। युवती को बुर्का पहनाकर युवक कोर्ट मैरिज करने कचहरी पहुंचा था। पदाधिकारियों ने दोनों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है

विज्ञापन


हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी अंकित शर्मा ने बताया कि उन लोगों को सूचना मिली कि लुधियाना शहर की एक युवती को मुरादाबाद के करूला निवासी एक दूसरे समुदाय का युवक उसे बहला फुसला कर भगाया लाया है तथा वह उसका धर्म परिवर्तन कराकर उससे विवाह करने कचहरी आ रहा है। युवती इंटर पास है।

इस सूचना पर संगठन के पदाधिकारियों जिला महामंत्री सन्नी दुबे, जिला संयोजक रविंद्र समेत कई पदाधिकारी कचहरी पहुंच गए। इसी बीच युवक, युवती को बुर्के में लेकर कचहरी पहुंचा। तभी उसे पकड़ लिया गया तथा मौके पर मौजूद पुलिस को सौंप दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक ने नाम बदल कर इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती की और फिर लव जेहाद के उद्देश्य से उसे भगा लाया है। उन्होंने पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हिंदू संगठन के नेताओं द्वारा पुलिस को सौंपे गए युवक, युवती से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों में इंस्टाग्राम पर करीब एक साल पहले दोस्ती हुई थी। कुछ दिन पहले ही युवक, युवती को ले आया। युवती को महिला थाना पुलिस की सुपुर्दगी में रखा गया है। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। युवती के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। वह आ रहे हैं।

कंप्यूटर सेंटर के लिए बैसाखी के दिन घर से निकली थी युवती
युवती की मां ने फोन पर बताया कि उसकी पुत्री बैसाखी के दिन घर से कंप्यूटर सीखने के लिए सेंटर गई थी और वापस नहीं लौटी। जिसकी वह लोग गुमशुदगी के रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं। सोमवार को मुरादाबाद पुलिस ने फोन कर युवती के मुरादाबाद में एक युवक के साथ पकड़े जाने की बात उसे बताई है। जिसपर वह लोग मुरादाबाद के लिए घर से चल दिए हैं।

संगठन को सूचना मिली कि करूला क्षेत्र का एक युवक लुधियाना के शेरपुर थाना क्षेत्र की एक युवती से इंस्टाग्राम पर नाम बदल कर लव जेहाद के उद्देश्य से दोस्ती की और उसके बाद उसे भगा लाया है। सोमवार को वह कचहरी में शादी के लिए जा रहे थे तभी पदाधिकारियों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी पर कार्रवाई होनी चाहिए। संगठन लव जेहाद मामले को रोकने को कटिबद्ध है।
-अंकित शर्मा, जिला प्रभारी हिंदू युवा वाहिनी

हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने एक युवक व युवती को कचहरी पर पकड़ पर पुलिस को सौंपा है। प्रारंभिक पूछताछ में युवती ने स्वेच्छा से युवक के साथ आने की बात कही है। पूछताछ में लव जेहाद जैसा कोई मामला सामने नहीं आया है। युवती के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। लुधियाना में युवती के परिवार वालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती के माता-पिता के आने का बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-अखिलेश भदौरिया, एसपी सिटी

कमिश्नर तिराहे पर कुछ देर के लिए सभी रह गए दंग
हिंदू युवा संगठन के पदाधिकारियों ने दोपहर बाद जब युवक-युवती को कमिश्नर तिराहे के निकट कचहरी गेट पर पकड़ा तो कुछ देर के लिए सभी दंग रह गए। संगठन पदाधिकारियों की इस कार्रवाई के दौरान पुलिस भी मौके पर तुरंत पहुंच गई। पुलिस ने युवक, युवती को अपने वाहन में बैठा कर सीधे महिला थाने ले गई। वहीं पर सिविल लाइंस इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने युवक, युवती से पूछताछ की और दोनों के परिवार वालों का नंबर उनसे लेकर दोनों के परिवार वालों को भी इसकी सूचना दी। 
विज्ञापन


युवक-युवती को पुलिस को सौंप लगाए नारे
हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने युवक, युवती को पकड़ कर मौके पर मौजूद पुलिस को जब सौंप दिया तब उसके बाद कमिश्नर तिराहे पर जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें