फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अधिकारियों को छोड़कर पेंशनर्स के घरों में मीटर लगाने का आरोप, जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के आवासीय परिसरों में बिजली के मीटर लगाए जाने के मामले में भेदभाव का आरोप लगाया है। इस संबंध में संगठन की ओर से मुख्य अभियंता (वितरण) को पत्र भेजकर जांच कराने की मांग की गई है। संगठन का कहना है कि कॉरपोरेशन के निर्देशानुसार अधिकारियों और कर्मचारियों के आवासों पर विभागीय बिजली मीटर लगाए जाने का आदेश दिया गया था।
विज्ञापन

इसके बावजूद मुरादाबाद क्षेत्र में इस आदेश का समान रूप से पालन नहीं हो रहा है। आरोप लगाया गया है कि अधिशासी अभियंता द्वारा मुख्य रूप से पेंशनर्स और कर्मचारियों के आवासों पर ही मीटर लगाए जा रहे हैं, जबकि अधिकारियों के आवासों पर मीटर नहीं लगे हैं। संगठन के अनुसार कुछ अधिकारी दूसरे जनपदों में अपने परिवार के साथ रहते हैं लेकिन वर्तमान तैनाती स्थल पर भी विभागीय तौर पर बिजली का लाभ ले रहे हैं। संगठन ने मुख्य अभियंता से पूरे मामले की जांच कराते हुए बिना किसी भेदभाव के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के आवासीय परिसरों पर स्मार्ट मीटर लगाने के निर्देश जारी करने की मांग की है। पत्र भेजने वालों में संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष एसएस यादव, क्षेत्रीय सचिव संजय चन्ना, कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारद्वाज, आरए शर्मा, जितेंद्र गौड़ आदि का नाम शामिल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें