फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवाइयों और घरेलू सामान के बीच छिपाकर बिहार भेजी जा रही थी शराब

विज्ञापन
थाना मझोला पुलिस द्वारा भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ दबाचे दो अभियुक्त शाने आलम और शावेज
विज्ञापन
मुरादाबाद। पुलिस से बचने के लिए तस्करों ने शराब सप्लाई का नया तरीका निकाल लिया। उन्होंने दस टायर वाले ट्रक में दवाइयाें और परचून के सामान के बीच शराब के 21850 पव्वे छिपाए और तीन राज्यों की पुलिस को चकमा देकर सवा दो सौ किलोमीटर की दूरी भी तय कर ली। बुधवार की देर रात को मझोला पुलिस ने जीरो प्वाइंट के पास चेकिंग के दौरान ट्रक पकड़ लिया। पुलिस ने चालक और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह करनाल हरियाणा से शराब लेकर बिहार जा रहे थे।
विज्ञापन

मझोला थाना प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि बुधवार की रात को सूचना मिली थी कि दस टायर वाले ट्रक में हरियाणा से शराब लादकर बिहार भेजी जा रही है। पुलिस टीम ने हाईवे पर जीरो प्वाइंट के पास घेराबंदी कर ली। इसी दौरान पाकबड़ा की ओर से एक ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस कर्मियों ने इशारा देकर चालक से ट्रक रुकवा लिया। चालक शाने आलम निवासी हाथीपुर बाबा थाना कुंदरकी और शावेज निवासी मोहल्ला लक्ष्मण गंज कोतवाली चंदौसी जनपद संभल पुलिस पूछताछ में बताया कि वह दवाइयां और परचून का सामान लेकर बिहार जा रहे हैं। शक होने पर पुलिस कर्मियों ने दवाइयां के कार्टून और परचून का सामान हटवाकर चेक किया तो उसके अंदर शराब की 437 पेटियां छिपी मिलीं। सूचना मिलने पर आबकारी विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
पड़ताल करने पर पता चला कि हरियाणा मार्का शराब के 21850 क्वार्टर हैं, जिसकी कीमत करीब साढ़े 17 लाख रुपये है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बिहार में शराबबंदी है। वहां अवैध तरीके शराब की तस्करी की जा रही है। आरोपियों ने यह भी कबूला है कि वह अपने साथी अहसान निवासी मोहल्ला कसाई थाना बहजोई जनपद संभल, नईम निवास डींगरपुर थाना मैनाठेर जनपद मुरादाबाद और वाहिद निवासी इस्लाम नगर जनपद बदायूं के साथ मिलकर शराब की तस्करी करते थे। पहले भी इसी तरीके से दवाइयों और परचून के सामान के बीच शराब छिपाकर बिहार पहुंचाकर आए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के तीन साथी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीम जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें