अमिताभ ठाकुर को जेल में डाला
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि योगी सरकार कोडीन तस्करों को बचा रही है। आरोपियों को संरक्षण दे रही है। मुख्यमंत्री आरोपियों को साथ लेकर घूमते हैं। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने जब कोडीन तस्करों के नाम को उजागर किया तो उनको 26 साल पुराने मामले में जेल भेजा गया। सवाल उठाया कि 26 साल तक पुलिस क्या कर रही थी। कांग्रेसी ऐसे अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करेगी। वह खुद 18 दिसंबर को अमिताभ ठाकुर से मिलेंगे।
प्रधानमंत्री को कोई अपशब्द नहीं बोला
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस की ऐतिहासिक रैली हुई है। रैली के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ किसी ने अपशब्द नहीं बोला था। दिल्ली में वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगा था। आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री खुद वोट चोरी की वजह से चुनाव जीते हैं।