शादी समारोह में हुई थी दोनों की मुलाकात
करीब दो साल पहले सिपाही युवती के गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। यहां दोनों की मुलाकात हुई थी। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल फोन नंबर ले लिए थे। जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई थी। सिपाही ट्रेनिंग करने फिरोजाबाद चला गया तो दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी।
यह संवेदनशील मामला है। सिपाही के परिवार के लोग सोमवार को मिले थे। मंगलवार को दूसरे पक्षों को बुलाया गया है। डीएनए टेस्ट कराने की एक विधिक प्रकिया होती है। डीएनए टेस्ट कहां और कैसे कराया गया है, इसे भी देखा जाएगा। -कुमार रण विजय सिंह, एसपी सिटी