फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फार्मर रजिस्ट्री नहीं होने पर बंद होंगी कृषि सुविधाएं

Wed, 10 Dec 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। कृषि योजनाओं का लाभ पाने के लिए अब किसानों को फार्मर रजिस्ट्री करवानी होगी। यदि फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई तो मिल रही कृषि सुविधाएं बंद हो जाएंगी।
विज्ञापन


मंगलवार को राजकीय कृषि बीज भंडार और कृषि रक्षा इकाई छजलैट के प्रभारी अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं है। वह अगली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और कृषि विभाग द्वारा कृषि बीज, कृषि दवाइयों, खाद पर अनुदान, किसान क्रेडिट कार्ड, धान, गेहूं के समर्थन मूल्य आदि के लाभ से सहित अन्य योजनाओं से वंचित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है वह आधार कार्ड एवं उससे लिंक मोबाइल, खतौनी लेकर किसी भी जनसेवा केंद्र या कृषि विभाग के कर्मचारियों और लेखपाल से संपर्क कर फार्मर रजिस्ट्री करवा लें। यदि ऐसा नहीं किया तो कृषि योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें