फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में नौकरी का झांसा देकर किशोरी को कोठे पर बेचा, बंधक बना कर कराया देह व्यापार

Fri, 23 Aug 2019 04:34 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

प्रयागराज की फ्रीडम फर्म संस्था की सजगता के कारण पुलिस ने गुरुवार को देह व्यापार के जाल से एक किशोरी को मुक्त कराया। आगरा की रहने वाली पीड़िता किशोरी को पुलिस ने मुराजाबाद के सिविल लाइन की आदर्श कॉलोनी की एक कोठी से बरामद किया। 

विज्ञापन


फ्रीडम फर्म संस्था की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीओ सिविल लाइन और महिला थाना पुलिस ने गुरुवार शाम को किशोरी को बंधन मुक्त कराया। मौके पर से तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। खबर है कि पुलिस की गिरफ्त में जो तीन लोग हैं, वे ग्राहक हैं। 

सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने बताया कि बंधन मुक्त कराई गई किशोरी ने पूछताछ में बताया कि उसके माता पिता की मौत हो चुकी है। करीब डेढ़ साल पहले आगरा की ही एक महिला ने उसे दिल्ली में नौकरी दिलाने के बहाने बेच दिया था। यहां उसे बंधक बना लिया गया और जबरन देह व्यापार कराया जाने लगा। 
विज्ञापन


विरोध करने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। इसके बाद करीब एक महिने पहले उसे सिविल लाइन की आदर्श कॉलोनी में लाया गया। यहां 18 कमरों की एक कोठी में किशोरी को बंधक बना कर रखा गया और उसका शोषण किया गया। फ्रीडम फर्म संस्था को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मुरादाबाद पुलिस को इसकी सूचना दी। 

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार शाम किशोरी को बंधन मुक्त कराया। जिस मकान में ये सब चल रहा था, उसकी मालकिन, पति और बहू पीछे के रास्ते से भाग निकले। इस मामले में आगरा की रहने वाली आरोपी महिला और उसके सास-ससुर के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें