फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पहली पत्नी के हंगामे के बाद आरोपी पति शांतिभंग में गिरफ्तार

Wed, 25 Jun 2025 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। दो पत्नियों की दावेदारी के बीच फंसे एक युवक को पहले पत्नी के हंगामे के बाद पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर चालान कर दिया। अदालत द्वारा युवक को जेल भेजने की चेतावनी के बाद दोनों पत्नी एक साथ रहने को राजी हो गईं तभी पति को जमानत मिल पाई। यह मामला मंगलवार को नगर में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

महानगर मुरादाबाद के भदौरा गांव निवासी एक युवक ने 12 साल पहले थाना कुंदरकी के शेखूपुर खास निवासी युवती से शादी की थी। बाद में काम करने के सिलसिले में वह बिलारी नगर में किराए का मकान लेकर रहने लगा और पांच साल पहले बिलारी के एक मोहल्ला निवासी युवती से शादी कर ली। युवक ने इतनी चालाकी दिखाई कि अपनी पहली पत्नी को दूसरी युवती से शादी कर लेने की पांच साल तक भनक नहीं लगने दी। पति के रवैये लगातार आए बदलाव से परेशान होकर पहली पत्नी बिलारी में उसके ठिकाने पर पहुंच गई। यहां मिली युवती ने जब पहली पत्नी के सामने स्वयं को उसके पति की पत्नी होना और पांच साल पहले शादी कर लेना बताया तब पहली पत्नी ने हंगामा करते हुए पुलिस बुला ली।
पुलिस ने पहली पत्नी की शिकायत पर उसके पति को शांतिभंग करने के आरोप में एसडीएम बिलारी की अदालत में चालान कर दिया। पता चला है कि अदालत ने जमानत की सुनवाई के दौरान पत्नी की उपेक्षा करने वाले पति को जेल भेजने की चेतावनी दी। यह जानकारी मिलते ही पहली और दूसरी पत्नी आपस में एक हो गईं और अदालत से गुहार लगाई कि अब हम दोनों साथ रहेंगे उनके पति को जेल न भेजा जाए। यह स्थिति सामने आने पर अदालत ने आरोपी पति को जमानत पर रिहा कर दिया। दो पत्नियों का विवाद के बीच अदालत में पहुंचकर पहले हंगामा तथा बाद में फैसला कर लेना चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें