फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिन व्रत के बाद छात्रा ने खाया खाना, मौत

Thu, 13 Oct 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
मृत छात्रा - फोटो : फाइल ‌चित्र
विज्ञापन
नौ दिन व्रत रखने के बाद छात्रा ने खाना खाया तो उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर साईं अस्पताल पहुंचे। जहां चेकअप के बाद डाक्टरों ने बताया कि भूख के कारण उसकी आंतों का गुच्छा बन गया है। इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मेरठ के ओम अस्पताल में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। भोजपुर थानाक्षेत्र के सिरसवां गौड़ गांव में मार्बल ठेकेदार राम प्रसाद सिंह का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी कुसुम, बेटा सचिन कुमार और अंकित व बेटियां रजनी, पूजा और सोनिका हैं।

पंद्रह वर्षीय पूजा इंटरमीडिएट की छात्रा थी। पूजा ने नवरात्र पर व्रत रखे थे। उसने नौ दिन तक कुछ नहीं खाया। सोमवार को छात्रा ने व्रत खोलने के बाद खाना खाया। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसके पेट में दर्द होने लगा। परिजन उसे लेकर साईं अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


यहां डाक्टरों ने बताया कि खाना न खाने की वजह से उसकी आंतों का गुच्छा बन गया है। साईं अस्पताल से छात्रा को गंभीर अवस्था में मेरठ रेफर कर दिया गया है। बुधवार को मेरठ के ओम अस्पताल में छात्रा की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव ले घर आ गए और अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें