फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुरादाबाद के बाद अयोध्या में किया था एटीएम उखाड़ने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र एटीएम उखाड़ने तीन दिन बाद बदमाशों ने असम जाते समय अयोध्या में एटीएम उखाड़ने का प्रयास किया था लेकिन बदमाश वहां सफल नहीं हो पाए थे। मुरादाबाद में आरोपी गिरफ्तार हुए तो अयोध्या के पुराकलंदर थाने की पुलिस ने सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने संपर्क किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के लोकोशेड पुल के पास स्थित पीएनबी के एटीएम को 25 नवंबर की रात तीन बजे कार सवार बदमाश उखाड़ ले गए थे। करीब सात लाख रुपये की नकदी निकालने के बाद बदमाशों ने एटीएम में अमरोहा फेंक दिया था। नौ दिसंबर की सुबह सिविल लाइंस पुलिस ने मुगलपुरा क्षेत्र में रहने वाले अब्दुल मतीन खान और तंजीम, नागफनी के डहेरिया निवासी हिफजुर रहमान उर्फ हसनैन, हरियाणा के पलवल निवासी जुबैर खान और बुलंदशहर के औरंगाबाद निवासी नरेश उर्फ फौजी को गिरफ्तार घटना का खुलासा किया था। बृहस्पतिवार की सुबह अयोध्या जिले के पुराकलंदर थाने की पुलिस ने सिविल लाइंस थाने की पुलिस से संपर्क किया। मुरादाबाद में घटना करने के बाद बदमाश असम जा रहे थे। 28 नवंबर को इस गिरोह ने अयोध्या के पुराकलंदर थाना क्षेत्र में भी एटीएम को उखाड़ने का प्रयास किया था। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि गैंग के सरगना हरियाणा के मेवात निवासी नियामत उर्फ घोड़ा और उसके साथी रणवीर उर्फ राणा और तौफीक नेपाली की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें