फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दिन के बाद अब रात में भी हीट वेव, विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अभी गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। साथ ही रात को गर्म हवाओं की वजह से रेड अलर्ट जारी किया गया।
विज्ञापन

सूरज की तपिश ने शहरवासियों को बेहाल कर रखा है। तापमान भी सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। रविवार रात को गर्म हवाओं ने लोगों का सोना दूभर कर दिया था। सोमवार को सुबह से ही तेज गर्मी हो रही थी। घरों से बाहर निकलते ही गर्म हवा के थपेड़े लग रहे थे। सोमवार को सप्ताह का पहला दिन होने के बावजूद दोपहर में सड़कों पर आवाजाही कम ही रही। बहुत आवश्यक काम होने पर ही वह बाहर निकले। शाम सात बजे तक गर्म हवा ने बेहाल किया।
मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह वातावरण में नमी 49 फीसदी थी और शाम को नमी घटकर सिर्फ 25 फीसदी रह गई। सुबह हवा पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा की गति से पूरब से पश्चिम दिशा में थी। शाम को हवा का रुख बदल गया। शाम को हवा पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा की गति से पश्चिम से पूरब दिशा में रही। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन


- मंगलवार को रात का तापमान 30 डिग्री होने का अनुमान है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी संभव है। अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। आने वाले दिनों में मौसम गर्म ही रहेगा। 30 मई तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। रेमल चक्रवात से पूर्वी हवा में थोड़ी नमी आ रही है। उसी से पहाड़ के ऊपरी क्षेत्रों में हल्की बारिश हो रही है। मैदानी क्षेत्रों में जमीन और जमीन से ऊपर एक किलोमीटर तक इतनी अधिक गर्मी है कि वह बादल उड़ जाएंगे। इसलिए अब चुभने वाली धूप रहेगी।
विज्ञापन

डॉ. आरके सिंह, पंतनगर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें