फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेजों में मिशन एडमिशन की तैयारी तेज 

Thu, 09 Jun 2016 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
 डिग्री कालेज
विज्ञापन
 डिग्री कालेजों में मिशन एडमिशन की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सभी कालेजों में एडमिशन के लिए तिथि घोषित कर दी जाएंगी। हालांकि हिंदू कालेज में आनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होकर अंतिम चरण में है। वहीं केजीके कालेज प्रशासन इस साल फिर से आनलाइन प्रक्रिया अपनाने का दावा कर रहा है।  इंटर का रिजल्ट आने के साथ ही छात्र छात्राओं में एडमिशन को लेकर उत्साह की लहर है। कालेजों में एडमिशन की तैयारियों कर दी गई हैं। इस मामले में हिंदू कालेज सबसे आगे रहा।
विज्ञापन


कालेज में एक जून से एडमिशन के लिए आनलाइन एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई। अभी तक कालेज में 1900 छात्र छात्राओं ने पंजीकरण करा लिया। कालेज में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित की गई है। एडमिशन प्रभारी डा. केसी गुप्ता ने बताया कि कालेज में आनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर छात्र पूरी प्रक्रिया पूरी कर लें। केजीके कालेज के प्राचार्य डा. एसडी द्विवेदी ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए आनलाइन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

इसकी व्यवस्था अंतिम चरण में है। रजिस्ट्रेशन 15 जू से शुरू कर दिया जाएगा। दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डा. स्वीटी तालवाड़ ने बताया कि एडमिशन प्रक्रिया 24 या 25 से शुरू की जाएगी। वहीं गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कालेज की प्राचार्य डा. अंजना दास ने बताया कि एडमिशन 15 से शुरू किए जाएंगे। एमएच कालेज के प्राचार्य डा. हरबंश दीक्षित ने बताया कि प्रोस्पेक्टस छपवाने के लिए दे दिए गए हैं। दस जून से एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किस कालेज में कितनी सीटें 

प्रमुख कालेजों की क्षमता
कालेज                  बीए     बीएससी   बीकाम (सभी प्रथम वर्ष)
हिंदू कालेज            1440   1460     960  
केजीके कालेज        1040   820       60 (सेल्फ फाइनेंस)
एमएच कालेज         400     ---       --- 
गोकुलदास कालेज     960    120      -----    
दयानंद गर्ल्स कालेज   560    140      -----
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें