फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दो संवेदनशील ग्रामों को वाद रहित बनाने में जुटा प्रशासन

Fri, 04 Jul 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। पुलिस प्रशासन तहसील क्षेत्र के दो संवेदनशील ग्रामों को वाद रहित बनाने के प्रयास में जुटा है। प्रशासन का मकसद दोनों ग्रामों में दसवीं मोहर्रम पर ताजियों का जुलूस और आगामी कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर है। अब तक पुलिस ने दोनों ग्रामों के लगभग 150 लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर दी है।
विज्ञापन

थाना सोनकपुर के इब्राहीमपुर मिर्जा गांव में चार साल पहले कांवड़ यात्रा निकलने के दौरान विवाद हो गया था। बीते वर्ष मेहंदी का जुलूस निकलने के दौरान दोनों वर्गों के लोगों में विवाद हो गया था। गांव की दोनों घटनाओं में थाना सोनकपुर में मुकदमा दर्ज हुआ था। थाना बिलारी के नौसना स्योंडारा गांव में बीते वर्ष कांवड़ यात्रा निकलने के दौरान दोनों वर्गों में विवाद हो गया था। इस घटना का मुकदमा थाना बिलारी में लिखा गया था। एसडीएम, सीओ और तहसीलदार और थाना प्रभारी दोनों ग्रामों में जाकर दोनों वर्गों के लोगों को बुलाकर अमन कमेटी की बैठकें कर चुके हैं।
थाना सोनकपुर पुलिस ने इब्राहीमपुर मिर्जा गांव के 80 और थाना बिलारी पुलिस ने नौसना गांव के 70 लोगों को चिन्हित करते हुए उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई कर चालानी रिपोर्ट भेज दी है। सभी चिन्हित आरोपियों ने एसडीएम की अदालत में हाजिर होकर अपनी जमानत और मुचलके दाखिल कर दिए हैं। एसडीएम विनय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन इन दोनों संवेदनशील ग्रामों को वाद रहित बनाने की कोशिश में जुटा है। ग्रामीणों के साथ अलग अलग बैठकें करके उन्हें कानून व्यवस्था के बारे में समझाया गया है। इस मिशन में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और इलाके के दोनों वर्गाें के जिम्मेदार लोगों का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें