फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: निलंबित लेखपाल के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हुई

Fri, 04 Jul 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नशा तस्करी के आरोप में बुधवार को थाना बिलारी पुलिस द्वारा जेल भेजे गए निलंबित लेखपाल ललित गौतम के खिलाफ राजस्व विभाग द्वारा विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लेखपाल की निलंबन संबंधी पुरानी पत्रावली को निकालकर जांच तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

बिलारी पुलिस ने दो जुलाई की तड़के रेलवे स्टेशन रोड पर गश्त के दौरान एक कार में सवार तीन लोगों को पकड़ा था जिनसे 1140 ग्राम चरस बरामद हुई थी। इन तीनों आरोपियों में एक बिलारी तहसील का निलंबित लेखपाल ललित गौतम भी शामिल है। बुधवार शाम अदालत ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया। निलंबित लेखपाल के जेल चले जाने के बाद राजस्व विभाग सक्रिय हो गया है।
बृहस्पतिवार को एसडीएम ने तहसीलदार को निर्देश दिए कि निलंबित लेखपाल के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज होने और बाद में उसके जेल चले जाने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएं।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय सूत्रों से जानकारी करने पर पता चला कि बीती चार जुलाई 2024 को तत्कालीन एसडीएम मणि अरोड़ा द्वारा सफीलपुर हल्के पर तैनात रहे लेखपाल ललित गौतम को निलंबित कर दिया गया था। लेखपाल के खिलाफ रामपुर पटटी गांव की एक महिला ने थाना बिलारी में मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने लेखपाल पर आरोप लगाया था कि लेखपाल द्वारा उसके मोबाइल पर व्हाटसएप से अश्लील मैसेज भेजे गए थे। घटना के बारे में किसी को बताने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस दर्ज मुकदमे में लेखपाल के खिलाफ अदालत में अभियोजन कार्रवाई करने हेतु सीओ ने एसडीएम से भी अनुमति ले ली है।
एसडीएम विनय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। तहसीलदार धीरेश कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल को निलंबित करने संबंधी पुरानी पत्रावली और एक दिन पहले दर्ज प्राथमिकी की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट एसडीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें